फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   नाका हनुमानगढ़ी के महंत पद पर प्रतिष्ठित हुए रामदास

नाका हनुमानगढ़ी के महंत पद पर प्रतिष्ठित हुए रामदास

Thu, 28 Sep 2017 11:48 PM IST
Updated Thu, 28 Sep 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
नाका हनुमानगढ़ी के महंत पद पर प्रतिष्ठित हुए रामदास
फैजाबाद। नाका हनुमानगढ़ी के साकेतवासी महंत व अयोध्या मामले के पक्षकार महंत भास्कर दास को संत-महंतों ने श्रद्धांजलि दी। पुजारी रामदास को संत-धर्माचार्यों ने विधिविधान से कंठी-चादर देकर महंताई प्रदान की।
विज्ञापन


महंत भास्कर दास का 16 सितंबर को निधन हो गया था। गुरुवार को नाका हनुमानगढ़ी में श्रद्धांजलि सभा एवं त्रयोदश भंडारे का आयोजन किया गया।

श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित संत-धर्माचार्यों ने महंत भास्कर दास को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनके निधन को अपूर्णनीय क्षति बताया। इस अवसर पर पुजारी रामदास को महंताई दी गई।
विज्ञापन


इस दौरान दशरथ महल बड़ास्थान के महंत देवेन्द्रप्रसादाचार्य, जगु. राघवाचार्य, दिगंबर अखाड़ा के महंत सुरेश दास, रामजन्मभूमि के पुजारी सत्येन्द्र दास, निर्वाणी अनी अखाड़ा के महंत धर्मदास, सचिव गौरीशंकर दास, अधिकारी राजकुमार दास, महंत रामशरण दास, महंत जन्मेजय शरण, महामंडलेश्वर गिरीश दास, स्वामी हरिदयाल मिश्र, महंत बृजमोहन दास, विहिप के चंपत राय, महंत गिरीशपति त्रिपाठी, सांसद लल्लू सिंह, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री, नगर विधायक वेद गुप्ता, रूदौली विधायक रामचन्द्र यादव आदि संत-धर्माचार्य व विभिन्न प्रांतों से आए भक्ताें ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed