{"_id":"59b6d7264f1c1be67f8b6058","slug":"21505154854-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक व चालक को बंधक बनाकर लूटने वाला शातिर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक व चालक को बंधक बनाकर लूटने वाला शातिर गिरफ्तार
Updated Tue, 12 Sep 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैजाबाद। मऊ शिवाला रेलवे क्रॉसिंग के निकट गत 29 जुलाई को एक ट्रक व चालक को बंधक बनाकर लूट करने के मामले में कैंट पुलिस ने एक आरोपी को दबोचने का दावा किया है। आरोपी के पास से एक देसी तमंचा व एक जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ है।
पुलिस ने ट्रक को 3 अगस्त को इलाहाबाद जिले के एक गैराज से बरामद किया था लेकिन लुटेरे फरार चल रहे थे। कैंट पुलिस के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिली कि घटना के आरोपी शहर में घूम रहे हैं। प्रभारी के नेतृत्व में बनी टीम ने रविवार रात ग्राम जगदीशपुर नहर पटरी से एक आरोपी विकास यादव निवासी शंकर खेड़ा थाना मौरावां जिला उन्नाव को गिरफ्तार कर लिया।
इसके कब्जे से एक देसी तमंचा 315 बोर व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। थाना प्रभारी कैंट राजेश सिंह ने बताया कि आरोपी विकास का लंबा आपराधिक इतिहास है, उसके खिलाफ कई जिलों में केस दर्ज है। उसे सोमवार को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
वहीं, माझा क्षेत्र का कुख्यात अपराधी लक्ष्मण निषाद निवासी निर्मली कुंड थाना कैंट फैजाबाद जो बहुत ही शातिर किस्म का अपराधी है, वो वर्ष 2014 से फरार था, उसे कैंट पुलिस ने रविवार रात गिरफ्तार कर लिया है। उसे सहादतगंज हनुमानगढ़ी के पास से गिरफ्तार किया गया।