फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   राशनकार्ड में बगैर शादी पैदा हो गए अंशू व अशोक

राशनकार्ड में बगैर शादी पैदा हो गए अंशू व अशोक

Tue, 11 Jul 2017 12:19 AM IST
Updated Tue, 11 Jul 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
राशनकार्ड में बगैर शादी पैदा हो गए अंशू व अशोक
फर्जी राशनकार्ड के जरिए हड़प रहे राशन
विज्ञापन

फैजाबाद। बीकापुर तहसील के ग्रामसभा वहीउद्दीनपुर में फर्जी अन्त्योदय राशनकार्डों के जरिए गरीबों के राशन का घोटाला करने का मामला प्रकाश में आया है। आलम यह है कि बगैर शादी राशनकार्ड में दो बच्चे अंशू व अशोक को दिखाया गया है।

इस घोटाले में कोर्ट ने पूर्ति निरीक्षक, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, ग्राम प्रधान व कोटेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके विवेचना करने का आदेश कोतवाल बीकापुर को दिया है। यह आदेश सीजेएम राजेश पाराशर की कोर्ट ने ग्राम सभा के दिलीप कुमार की अर्जी पर दिया है।
विज्ञापन


अधिवक्ता राजेश कुमार मौर्य ने बताया कि ग्राम सभा वहीउद्दीनपुर के कोटेदार वीरेंद्र कुमार ने अपने चहेतों को लाभ देने के लिए सहायक पूर्ति निरीक्षक, गांव के ग्राम विकास अधिकारी व ग्राम प्रधान शिव नरायन चौरसिया से मिलकर अंत्योदय राशनकार्ड, बीपीएल राशन कार्ड में जमकर हेराफेरी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोटेदार ने अपने छोटे भाई महेश कुमार की पत्नी आशादेवी के नाम से राशनकार्ड बनवाया जिसमें दो पुत्रियां दर्ज हैं इसमें पूजा कोटेदार के भाई अशोक व शिखा कोटेदार की पुत्री है। अशोक कुमार के पुत्र सुधीर कुमार के नाम पर राशनकार्ड बनाया।

इसमें सुधा, सौम्या व शिखा को सुधीर की बहन दिखाया गया गया है जबकि सुधीर के बहन ही नहीं है। कोटेदार की पत्नी जनकलली अंत्योदय कार्ड धारक हैं जिसमें कार्ड क्रमांक 59 पर शोभिया नाम की लड़की फर्जी दर्ज है।


गांव के प्रद्युम्न कुमार पुत्र राधेश्याम के नाम बीपीएल राशनकार्ड बनाया। इसमें उसके दो बेटे अशोक व अंशू का नाम दर्ज है असलियत यह है कि प्रद्युम्न की अभी शादी ही नहीं हुई है। चारों लोग फर्जी राशन कार्ड के जरिए सरकारी राशन लेकर सरकारी धन हड़प रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed