{"_id":"596125654f1c1bca418b4671","slug":"21499538789-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई-नवेली दुल्हन जेवर-नगदी सहित फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई-नवेली दुल्हन जेवर-नगदी सहित फरार
Updated Sun, 09 Jul 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई नवेली दुल्हन जेवर-नगदी सहित फरार
सोहावल (फैजाबाद)। रौनाही थाना क्षेत्र के धौरहरा निवासी एक दलित के घर 3 माह पूर्व ब्याह कर आई नईनवेली दुल्हन ससुरालीजन को बेहोश कर जेवर व नगदी सहित फरार हो गई। दो दिन तक खोजबीन में असफल रहे पति ने थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई है।
गांव निवासी रविन्द्र का विवाह बीते अप्रैल में जिले के रघुनाथ पांडेय का पुरवा में हुआ था। दुल्हन विदा होकर अपने ससुराल पहुंची तो उसे ससुराल पसंद नहीं आया। गुरुवार को दुल्हन ने पति सहित ससुरालजनों को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया और रात में ही घर में रखे जेवर, नगदी लेकर भाग गई।
दो दिन तक ससुराल वाले खोजबीन करते रहे, लेकिन दुल्हन का कोई पता न चलने पर शनिवार को पति ने पुलिस को तहरीर दी। चौकी इंचार्ज सत्तीचौरा जमानत अब्बास ने बताया कि शादी बेमेल हुई थी, पति कुछ मंदबुद्धि है इसलिए नवविवाहिता फरार हो गई, जांच करायी जा रही है।