फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   यूपी में महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस करती हैं:सुषमा खर्कवाल

यूपी में महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस करती हैं:सुषमा खर्कवाल

Sat, 09 Feb 2019 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Feb 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
यूपी में महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस करती हैं:सुषमा खर्कवाल
अयोध्या। भाजपा कार्यालय पर आयोजित अयोध्या विधानसभा के महिला कमल शक्ति सम्मेलन को संबोधित करते हुए महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष सुषमा खर्कवाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था बेहतर हुई है।
विज्ञापन



महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस करती हैं। महिला उत्पीड़न जैसी गंभीर समस्याओं के निदान के लिए 181 वूमेन हेल्पलाइन पावर टीम के गठन, एंटी रोमियों स्कवायड व तीन तलाक पर अध्यादेश पारित होने से महिलाओं को बल मिला है।
विज्ञापन



महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नीलम तिवारी ने कहा कि छात्राओं के बेहतर भविष्य के लिए सरकार ने कई कदम उठाये हैं। सुकन्या समृद्धि योजना के तहत 12 लाख से अधिक खाते खोले गये। अहिल्याबाई कन्या नि:शुल्क शिक्षा योजना के तहत लड़कियों को स्नातक स्तर तक की शिक्षा मुफ्त में प्रदान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



अध्यक्षता कर रही महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अशोका द्विवेदी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों से गरीबों की जीवन शैली में उत्थान हुआ है। सम्मेलन में पुष्पा सिंह, नयनतारा सिंह, दया मिश्रा, निशा पांडेय, रीना द्विवेदी, डॉ.नीलम सिंह, शशि शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किये।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed