फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   त्रयोदशी आज, रामनगरी में उमड़ा कांवडिय़ों का सैलाब

त्रयोदशी आज, रामनगरी में उमड़ा कांवडिय़ों का सैलाब

Wed, 08 Aug 2018 11:17 PM IST
Updated Wed, 08 Aug 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
त्रयोदशी आज, रामनगरी में उमड़ा कांवडिय़ों का सैलाब
त्रयोदशी आज, रामनगरी शिवभक्तों से गुलजार
विज्ञापन

अयोध्या। रामनगरी शिवभक्तों से गुलजार है। चहुंओर हर-हर महादेव, बोल बम के जयकारे गूंज रहे हैं। त्रयोदशी की पूर्व संध्या पर घाटों से लेकर गली-मुहल्लों में कावंड़ियों की भीड़ से रामनगरी पटी हुई। बस्ती, गोंडा व अंबेडकरनगर से हजारों मोटर साइकिलों पर सवार होकर कावड़ियां अयोध्या पहुंचे, आवागमन का क्रम देर रात तक जारी रहा। भीड़ के चलते शहर में यातायात प्रतिबंधित रहा तो वहीं हाई-वे भी बंद है।
जय श्रीराम के नारों से गूंजने वाली अयोध्या बुधवार को शिवभक्ति में लीन नजर आई। कावंड़ियों के रेले से पूरी अयोध्या शिवमय हो गई। बोल बम का नारा है, भोला एक सहारा है व बोल बम, हर-हर महादेव का जयघोष मुख्य मार्ग से लेकर गली-मुहल्लों में गूंजते रहे। गोंडा, बस्ती, अंबेडकरनगर से मोटरसाइकिल से लाखों की संख्या में कावंड़ियां अयोध्या पहुंचे। भक्तों ने सबसे पहले पावन सलिला सरयू में डुबकी लगाई उसके बाद भक्तों का रेला मंदिरों में दर्शन के लिए उन्मुख हो पड़ा। नागेश्वरनाथ, हनुमानगढ़ी, कनकभवन, रामलला समेत अन्य मंदिरों में दर्शन-पूजन की होड़ लगी रही। इसके बाद कांवर में जल भरकर शिवभक्त अपने-अपने गंतव्य को रवाना होते रहे। बस्ती से आने वाले कांवड़ियां भदेश्वरनाथ, गोंडा के पृथ्वीनाथ मंदिर और अंबेडकरनगर के शिव बाबा धाम पर सरयू जल से भगवान भोले नाथ का जलाभिषेक करते हैं। प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। एसपीसिटी अनिल सिंह सिसौदिया के नेतृत्व में सीओ अयोध्या राजकुमार साव, आरएम अयोध्या राजीप त्रिपाठी, कोतवाली प्रभारी जगदीश उपाध्याय सहित अन्य पुलिस बल ने श्रीराम अस्पताल से नयाघाट तक पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। मेला सुरक्षा अधिकारी, एसपी सिटी अनिल सिंह सिसौदिया ने बताया कि अयोध्या से बस्ती व गोंडा हाई-वे पर तीनों जनपदों के सामंजस्य से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। कावंड़ियों की सुरक्षा के लिए नौ इंस्पेक्टर, नौ एसओ, 65 सब इंस्पेक्टर, 200 आरक्षी, 50 यातायात के जवान, दो कंपनी पीएसी, एक फ्लड कंपनी सहित डाग स्कवायड, बम स्कवायड समेत अन्य पुलिस बल की तैनाती की गई है। कावंड़ियों के प्रवेश के हर रास्ते से लेकर सरयू घाट, नयाघाट, महत्वपूर्ण मंदिरों की निगरानी सीसीटीवी कैमरे से की जा रही है। पुराने सरयू पुल पर जाल भी लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


त्रयोदशी पर ऊं नम: शिवाय का करें जाप
त्रयोदशी पर्व पर भगवान शिव की पूजा फलदायी बताई गई है। पंडित कौशल्यानंदन वर्धन ने बताया कि त्रयोदशी पर्व पर ही सावन मास का पहला प्रदोष व्रत है। इस दिन विधिविधान से भगवान शिव की पूजा करने से मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। बताया कि इस दिन शिवलिंग पर जल के साथ धतूरा और धूतरे का फूल अर्पित करें। प्रदोष काल में भगवान शिव की आराधना करें, ऊं नम: शिवाय का जाप करने से मन शांत होगा, कई कष्टों से मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed