फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   अमर उजाला आज करेगा मेधावियों को सम्मानित

अमर उजाला आज करेगा मेधावियों को सम्मानित

Tue, 24 Jul 2018 10:48 PM IST
Updated Tue, 24 Jul 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला आज करेगा मेधावियों को सम्मानित
फैजाबाद। अमर उजाला समूह ने अब जिला स्तर पर भी मेधावी छात्र-छात्राओं को अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान से सम्मानित करने का फैसला किया है। इसी क्रम में फैजाबाद के उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में जिले के टॉप टेन छात्र-छात्राओं समेत सीबीएसई व आईसीएसई के कुल 65 छात्रों को बुधवार को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के संत कबीर सभागार में सुबह 10 बजे से शुरू होगा।
विज्ञापन


समारोह में मेधावी अपने अभिभावकों व कॉलेज प्रशासन के साथ आमंत्रित किए गए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक ने संबधित कॉलेजों के प्रधानाचार्यों से कार्यक्रम में मेधावियों के साथ शामिल होने की अपील की है। मेधावी सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि मंडलायुक्त मनोज मिश्र होंगे, जबकि अध्यक्षता डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विवि के कुलपति आचार्य मनोज दीक्षित करेंगे।
विज्ञापन


अति विशिष्ट अतिथि के रूप में पुलिस उप महानिरीक्षक ओंकार सिंह, जिलाधिकारी डॉ. अनिल कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मनोज कुमार, संयुक्त शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) ओमप्रकाश द्विवेदी, सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) एके सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक आरबी सिंह चौहान, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमिता सिंह मेधावियों को प्रगति के पथ पर आगे बढने में मार्गदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रतिभाओं का सम्मान जिले का सम्मान
- हाईस्कूल और इंटर के टॉपरों का सम्मान करना पूरे जिले का सम्मान है। इसमे लिए अमर उजाला समूह बधाई का पात्र है। इससे मेधावियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।
मनोज मिश्र, मंडलायुक्त, फैजाबाद मंडल


मेधावियों को प्रेरित करेगा सम्मान
मेधावियों के सम्मान से उनका हौसला तो बढ़ेगा ही, साथ ही अन्य छात्र-छात्राओं को भी प्रेरित करने में मदद मिलेगी। इस आयोजन के लिए अमर उजाला परिवार को हार्दिक बधाई।

अचार्य मनोज दीक्षित, कुलपति अवध विवि

भावी कर्णधार हैं मेधावी
मेवाधियों पर सभी को गौरव करना चाहिए। यह उभरते भारत के भावी कर्णधार हैं। अमर उजाला परिवार की ओर से सम्मानित करने की पहल सराहनीय कदम है।
ओंकार सिंह, डीआईजी, फैजाबाद परिक्षेत्र

अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान सार्थक पहल
हाईस्कूल और इंटर के टॉपर्स से जिले का मान बढ़ा है, इन्हें सम्मानित करना हमारा गुरूतर दायित्व है, ताकि वे प्रगति के पथ पर निरंतर आगे बढ़ते रहें। इस ओर अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान सार्थक पहल है।
डॉ. अनिल कुमार, जिलाधिकारी, फैजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed