{"_id":"5ab009c44f1c1bb9758b639b","slug":"201521486276-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब की 275 दुकानों का ई लाटरी से हुआ आवंटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब की 275 दुकानों का ई लाटरी से हुआ आवंटन
Updated Tue, 20 Mar 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब की 275 दुकानों का ई-लाटरी से हुआ आवंटन
फैजाबाद। करीब एक पखवारे से सर्वर खराब होने के कारण टल रही शराब की दुकानों का आवंटन सोमवार को कर दिया गया। इसके लिए फैजाबाद को दोपहर 2:30 बजे शाम 4 बजे का समय दिया गया था। इस दौरान ये प्रक्रिया महज 45 मिनट में निपटा दी गई। इस दौरान जिले की अंग्रेजी, देसी, बीयर व मॉडल शॉप की कुल 349 दुकानों में मात्र 275 दुकानों का आवंटन ई लाटरी के माध्यम से किया गया। शेष के लिए 21 मार्च से 23 मार्च तक आवेदन लिए जाएंगे व ई लाटरी की प्रक्रिया 26 मार्च को की जाएगी।
वित्तीय सत्र 2018-19 के लिए आवेदन की प्रक्रिया 20 फरवरी से शुरू हुई थी। इसके लिए 5 मार्च को ई लाटरी की जानी थी। इसके लिए जिले की कुल 349 दुकानों में से कुल 275 दुकानों के लिए ऑनलाइन आवेदन आए थे। वहीं, सर्वर में तकनीकी खराबी के कारण ये प्रक्रिया संपन्न नहीं हो पाई थी। सोमवार को हुई ई लाटरी प्रक्रिया के दौरान 139 देसी शराब, 77 विदेशी शराब, 57 बीयर व दो मॉडल शॉप का आवंटन किया गया। इस दौरान आबकारी आयुक्त के प्रतिनिधि के रूप में सीतापुर के सहायक आबकारी आयुक्त सुरेंद्र कुमार, पर्यवेक्षक के रूप में अपर आयुक्त फैजाबाद छोटेलाल पासी समेत जिलाधिकारी डॉ. अनिल कुमार, एसएसपी सुभाष सिंह बघेल, सीओ सिटी अमित कुमार समेत भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। जिला आबकारी अधिकारी पार्थ रंजन घोष ने बताया कि शेष 74 दुकानों के लिए आवेदन 21 से 23 मार्च तक स्वीकार किए जाएंगे। जिसके बाद दोबारा 26 मार्च को ई लाटरी की प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी।