{"_id":"5994900e4f1c1b8e118b4629","slug":"201502908430-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू का बढ़ रहा प्रकोप, एक और मरीज भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू का बढ़ रहा प्रकोप, एक और मरीज भर्ती
Updated Thu, 17 Aug 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब तक तक सामने आए आठ मरीज, एक की हो चुकी मौत
फैजाबाद। जिले में डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को डेंगू से पीड़ित एक बालक जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि अब मरीज की हालत सामान्य बताई जा रही है। इससे पूर्व भी जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से डेंगू के कुल आठ मरीज मिल चुके हैं, जिनमें से एक की मौत हो चुकी है।
शनिवार को जिला अस्पताल में हैदरगंज के अहिरौली निवासी जीत बहादुर दूबे के पुत्र गौरव (4) को तेज बुखार आने पर भर्ती कराया गया था। जांच के बाद डेंगू की पुष्टि होने पर शुक्रवार रात अस्पताल के संक्रामक वार्ड में उसे भर्ती कराया गया।
जहां उसका इलाज अभी चल रहा है। फिलहाल चिकित्सकों ने उसकी हालत अब सामान्य बताई है। बीते शुक्रवार को सोहॅावल ब्लाक के कोटडीह ड्योढ़ी निवासी रीमा(23) को डेंगू की पुष्टि पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
प्लेटलेट्स चढ़ाने के बाद उसकी हालत सामान्य होने पर उसे डिस्चार्ज कर दिया गया। इससे पहले भी तारून में तीन व मसौधा में दो, पूराबाजार के धर्मपुर में एक व रूदौली के सराहा गांव में एक मामला डेंगू से संबंधित सामने आ चुका है।
इनमें से तारून के एक मरीज की इलाज के दौरान लखनऊ में मौत हो चुकी है। फिलहाल डेंगू से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने काफी पहले से तैयारियां की है लेकिन वह नाकाफी साबित हो रही है।
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. हरिओम श्रीवास्तव ने बताया कि अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में डेंगू की किट व दवाएं तथा जांच की सुविधाएं उपलब्ध हैं। डेंगू की पुष्टि होने पर गौरव को सुरक्षित वार्ड में भर्ती करके इलाज किया जा रहा है।