फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   20 trains running on Ayodhya route will be canceled till March

मार्च तक निरस्त रहेगी अयोध्या रूट पर चलने वाली 20 ट्रेनें

Sat, 04 Dec 2021 12:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
20 trains running on Ayodhya route will be canceled till March
अयोध्या। सर्दियों में कोहरा पड़ने से ट्रेनों का शेड्यूल बिगड़ने लगता है। आने वाले दिनों कोहरा बढ़ेगा, इससे ट्रेनों की लेटलतीफी और बढ़ जाएगी। इसके चलते अयोध्या-लखनऊ रेल मार्ग पर चलने वाली 20 ट्रेनों को मार्च माह तक के लिए निरस्त किया गया है।
विज्ञापन

कुछ ट्रेनों का संचालन 01 दिसंबर से बंद हो गया है। कई अन्य ट्रेनों का संचालन इस सप्ताह से बंद हो जाएगा। ऐसे में सर्दियों की छुट्टियां बिताने के लिए या दूरदराज अपने घर जाने वाले लोगों को परेशानी उठानी होगी।
विज्ञापन

अधिकारियों का कहना है कि कुछ ट्रेनों को फरवरी तक के लिए तो कुछ को मार्च तक के लिए निरस्त किया गया है। स्टेशन अधीक्षक अयोध्या विनोद कुमार ने बताया कि जो ट्रेनें निरस्त की गई है, उन ट्रेनों में पूर्व कराए गए रिजर्वेशन पर फल रिफंड किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह ट्रेनें हुईं निरस्त
वाराणसी-बरेली (डेली) 01 दिसंबर से 28 फरवरी तक
बरेली-वाराणसी (डेली) 02 दिसंबर से 01 मार्च तक
लखनऊ-छपरा (डेली) 01 दिसंबर से 28 फरवरी तक
छपरा-लखनऊ (डेली) 01 दिसंबर से 28 फरवरी तक
छपरा-फरुखाबाद (डेली) 02 दिसंबर से 01 मार्च तक
फरुखाबाद-छपरा (डेली) 03 दिसंबर से 02 मार्च तक
कामाख्या-भगत की भवानी (वीकली) 04 दिसंबर से 26 फरवरी तक
भगत की भवानी-कामाख्या (वीकली) 08 दिसंबर से 02 मार्च तक
ड्रिब्रूगढ़-अमृतसर (वीकली) 09 दिसंबर से 24 फरवरी तक
अमृतसर-ड्रिब्रूगढ़ (वीकली) 11 दिसंबर से 26 फरवरी तक
दिल्ली-आजमगढ़ (डेली) 02 दिसंबर से 01 मार्च तक
आजमगढ़-दिल्ली (डेली) 02 दिसंबर से 01 मार्च तक
धनबाद-फिरोजपुर (डेली) 03 दिसंबर से 25 फरवरी तक
फिरोजपुर-धनबाद (डेली) 05 दिसंबर से 27 फरवरी तक
मऊ-आनंद बिहार (वीकली) 07 दिसंबर से 22 फरवरी तक
आनंद बिहार-मऊ (वीकली) 10 दिसंबर से 25 फरवरी तक
पटना-कोटा (डेली) रूट डायवर्ट
कोटा-पटना (वीकली) 01 दिसंबर से 28 फरवरी तक
टाटा-अमृतसर (वीकली) 30 नवंबर से 01 मार्च तक
अमृतसर-टाटा (वीकली) 02 दिसंबर से 03 मार्च तक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed