फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   20 lakh devotees kept stepping on the path of faith

20 लाख श्रद्धालुओं ने आस्था पथ पर रखे कदम

Fri, 20 Nov 2015 10:45 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूराे
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूराे Updated Fri, 20 Nov 2015 10:45 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या में चौदहकोसी परिक्रमा के साथ शुरू हुआ कार्तिक पूर्णिमा व परिक्रमा मेला शुक्रवार को पूरे शबाब पर पहुंच गया। गुरुवार की शाम शुरू हुई चौदह कोसी परिक्रमा पूरी हो गई। लगभग 46 किलोमीटर परिक्रमा पथ की परिधि में जुड़वा शहर मानव शृंखला से घिरा रहा। करीब 20 लाख श्रद्धालुओं ने चौदहकोसी परिक्रमा पूरी की। हालांकि परिक्रमा पथ पर प्रशासनिक दावे कई जगह तार-तार होते दिखे, परिक्रमार्थियों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। परिक्रमा पूरी होने के साथ श्रद्धालुओं का सैलाब सरयू तट से प्रमुख मठ-मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए उमड़ने लगा, देर शाम तक दर्शनार्थियों की भीड़ से समूचा मेला क्षेत्र गुलजार रहा।
विज्ञापन



कार्तिक शुक्ल पक्ष अक्षय नवमी तिथि से शुरू होने वाला कार्तिक पूर्णिमा व परिक्रमा मेला गुरुवार की शाम ढलते ही चौदहकोसी परिक्रमा के साथ शुरू हुआ। हालांकि परिक्रमा आरंभ करने का मुहूर्त शाम सात बजकर 28 मिनट का था लेकिन सात बजते-बजते श्रद्धालुओं का कारवां परिक्रमा पथ पर उमड़ने लगा। मध्य रात्रि होते-होते लगभग 46 किलोमीटर से अधिक की परिधि में अयोध्या-फैजाबाद जुड़वा शहर को समेटे परिक्रमा पथ परिक्रमार्थियों की मानव शृंखला से बंध गया। एसपी सिटी आर.एस. गौतम ने बताया कि करीब 18 से 20 लाख श्रद्धालुओं ने परिक्रमा की है।
विज्ञापन


गुरुवार देर शाम से शुरू हुई परिक्रमा शुक्रवार को दोपहर 12  बजते-बजते कुछ थमी। परिक्रमा पूरी होते ही परिक्रमार्थियों की भीड़ पतित पावनी सरयू में डुबकी लगा स्नान-दान कर प्रमुख मंदिरों में दर्शन पूजन के लिए जुट गई। प्रसिद्ध नागेश्वरनाथ,  हनुमानगढ़ी, कनक भवन के साथ श्रीराम जन्मभूमि पर भोर से शुरू हुआ दर्शन-पूजन का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। समूची नगरी श्रद्धालुओं के  जयकारों से गूंजती रही। दूसरी बेला होते-होते मेला क्षेत्र से परिक्रमा व दर्शन-पूजन कर श्रद्धालुओं की वापसी शुरू होने लगी। रेलवे स्टेशन से बस स्टेशन परिसर तक श्रद्धालुओं से पटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed