फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   20 lakh devotees did Panchkosi parikrama

20 लाख भक्तों ने की पंचकोसी परिक्रमा

Tue, 16 Nov 2021 12:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
20 lakh devotees did Panchkosi parikrama
अयोध्या। रामनगरी की पंचकोसी परिक्रमा सोमवार सुबह सकुशल संपन्न हुई। परिक्रमा करीब 27 घंटे तक चली। उदया तिथि को मानने वाले भक्तों व साधु-संतों ने सोमवार सुबह से परिक्रमा शुरू की।
विज्ञापन

जिसके चलते एकादशी का मुहूर्त समाप्त होने के बाद भी परिक्रमा करीब दोपहर 12 बजे तक चलती रही। परिक्रमा पूरी करने के बाद मठ-मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन

फिलहाल कार्तिक परिक्रमा मेले के दो पड़ाव संपन्न हो चुके हैं अब तीसरे और अंतिम पड़ाव कार्तिक पूर्णिमा स्नान की चुनौती प्रशासन के समक्ष है। पुलिस व खुफिया विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक करीब 20 लाख राम भक्तों ने पंचकोसी परिक्रमा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुभ मुहूर्त में रविवार को शुरू हुई पंचकोसी परिक्रमा सोमवार सुबह तक चलती रही। रामनगरी की 15 किमी. की धार्मिक परिधि की परिक्रमा करने के लिए लाखों भक्त उमड़ पड़े। पूरे अयोध्या धाम में रामभक्ति की लहर दिखाई दे रही थी।
परिक्रमा का मुहूर्त वैसे तो सोमवार को सुबह 8:52 बजे तक ही था लेकिन उदया तिथि को मानने वाले जिन भक्तों व साधु-संतों ने सुबह परिक्रमा शुरू की थी वे दोपहर तक परिक्रमा पथ पर गतिमान रहे।
पुलिस व खुफिया विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक 27 घंटे तक चली परिक्रमा में करीब 20 लाख भक्तों ने आस्था की डगर नापकर पुण्यार्जन किया। जिन भक्तों की परिक्रमा पूरी होती गई वे दर्शन-पूजन व स्नान को उमड़ते रहे।
श्रद्धालुओं ने परिक्रमा पूरी करने के बाद सरयू में स्नान कर दान-पुण्य भी किया। मठ-मंदिरों से लेकर सरयू घाटों तक भक्तों का रेला नजर आया। सरयू तट पर स्नान की होड़ सी लगी रही।
सुबह परिक्रमा शुरू करने से पहले श्रद्धालुओं ने सरयू स्नान किया तो परिक्रमा पूरी करने के बाद भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान को उमड़ते रहे। इसके बाद हनुमानगढ़ी, रामलला सहित अन्य मंदिरों में दर्शन-पूजन की होड़ दिखी।
मंदिरों में दिन भर दर्शन-पूजन की कतार लगी रही। हनुमानगढ़ी की सीढ़ियां भक्तों से पटी रही, भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस जूझती दिखी। वहीं दूसरी तरफ परिक्रमा पूरी करने के बाद श्रद्धालु अपने गंतव्य को भी रवाना होते दिखे, रेलवे स्टेशन पर भक्तों की भीड़ लगी रही।
प्रशासन द्वारा पंचकोसी परिक्रमा के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। सुरक्षा की कमान मजिस्ट्रेटों के हवाले रही। आरएएफ व एटीएस की टीम पूरे मेलाक्षेत्र की निगरानी करती दिखी। सरयू घाटो पर जल पुलिस पूरी तरह से सतर्क रही।
मेला सुरक्षा अधिकारी एसपी सिटी विजयपाल सिंह ने बताया कि पंचकोसी परिक्रमा की सुरक्षा व्यवस्था में दो हजार सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए थे। पूरे मेला क्षेत्र की निगरानी सीसीटीवी कैमरों के जरिए की गई।

बताया कि कार्तिक पूर्णिमा स्नान के दौरान सुरक्षा का खाका तैयार कर लिया गया है। भक्तों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed