फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   192 DDC candidates for third phase

तीसरे चरण को डीडीसी के 192 प्रत्याशी मैदान में

Sat, 10 Oct 2015 10:29 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला
फैजाबाद/अमर उजाला Updated Sat, 10 Oct 2015 10:29 PM IST
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के तीसरे चरण की 12 सीटों के लिए 192 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं। शनिवार को नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न वितरित कर दिया। सात प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस ले लिया है।
विज्ञापन

तीसरे चरण में मसौधा, पूराबाजार और मया बाजार की 12 सीटों के लिए नामांकन दाखिल किए गए थे।

शनिवार को नामवापसी और चुनाव चिन्ह आवंटन का दिन था। इसके लिए प्रत्याशी और उनके समर्थकों का कलेक्ट्रेट में जमावड़ा रहा। शाम को रिटर्निंग अफसर पीएस शुक्ल के सामने कुल सात लोगों ने अपने नामांकन पत्र वापस लेने के लिए प्रार्थना पत्र दिया।
विज्ञापन


रिटर्निंग अफसर के मुताबिक इनमें वार्ड संख्या-3 मया बाजार तृतीय और वार्ड संख्या-4 मया बाजार चतुर्थ से एक-एक, वार्ड संख्या-10 मसौधा तृतीय से एक और वार्ड संख्या-11 मसौधा चतुर्थ और वार्ड संख्या-12 मसौधा पंचम से दो-दो प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed