फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   शाकिर खां के सितार की झंकार पर झूमे श्रोता

शाकिर खां के सितार की झंकार पर झूमे श्रोता

Thu, 09 Aug 2018 12:34 AM IST
Updated Thu, 09 Aug 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
शाकिर खां के सितार की झंकार पर झूमे श्रोता
शाकिर खां के सितार की झंकार पर झूमे श्रोता
विज्ञापन

फैजाबाद। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विवि फैजाबाद परिसर के संत कबीर सभागार में स्पिक मैके कार्यक्रम में प्रख्यात सितार वादक पद्मश्री उस्ताद शाहिद परवेज के पुत्र व शिष्य उस्ताद शाकिर खां के सितार की झंकार पर श्रोता झूम उठे। कार्यक्रम का शुभारंभ कुलपति आचार्य मनोज दीक्षित ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।
पुणे के शाकिर खां ने सितार वाद का आरंभ राग चारनकेशी से किया। इसके बाद मध्यतीन ताल में राग की प्रस्तुति दी। इस दौरान लय और स्वर का सुंदर समन्वय देखने को मिला। द्रुत तीन ताल की प्रस्तुति से समापन किया। तबले पर मेरठ के अपराग घराने के मशहूर तबला वादक हाफिज अहमद अलवी ने संगत किया। अर्थशास्त्र विभाग के प्रो. आशुतोष सिन्हा ने उस्ताद शाकिर परवेज व तबला वादक हाफिज अहमद को रामनवमी व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के संयोजक अनुराग वैश्य ने बताया कि यह कार्यक्रम स्पिक मैके संस्था के फैजाबाद चैप्टर विरासत-2018 की प्रथम कड़ी में आयोजित किया गया है। कार्यक्रम का संचालन श्रेया व नुपुर ने किया। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में बेगम अख्तर के नाम पर संगीत अकादमी के शुभारंभ पर उन्होंने खुशी जताते हुए कहा कि यदि अवसर मिला तो संगीत की साधना से जुड़ने के कार्य में मुझे खुशी होगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर चीफ प्राक्टर प्रो. आरएन राय, प्रो. आरएल सिंह, प्रो. राजीव गौड़, प्रो. मृदुला मिश्रा, प्रो. आशुतोष सिन्हा, डॉ. विनोद श्रीवास्तव, डॉ. विनय मिश्रा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed