{"_id":"5b5ca1b34f1c1b49778b4d5d","slug":"191532797363-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत वितरण व्यवस्था को मजबूत बनाएं-लल्लू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत वितरण व्यवस्था को मजबूत बनाएं-लल्लू
Updated Sat, 28 Jul 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
फैजाबाद। सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि सन 2022 तक हर किसी को विद्युत आपूर्ति मिलनी चाहिए। कहा कि विद्युत सप्लाई के डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क को मजबूत बनाने के दिशा में तीव्र गति से कार्य करें। जिन मजरों का विद्युतीकरण हो गया है, उन मजरों को ऊर्जीकृत किया जाए। कोई मजरा बिजली वंचित न होने पाए।
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शनिवार को आयोजित बैठक में बताया गया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्राम्य ज्योति योजना 11वें प्लान में कार्य पूर्ण हो गया है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्राम्य ज्योति योजना 12वें प्लान में फर्म ने 1230 मजरों का विद्युतीकरण करके 1094 मजरों का ऊर्जीकृत कर दिया है। 11744 बीपीएल कनेक्शन निर्गत किए गए।
पं. दीनदयाल उपाध्याय ग्राम्य ज्योति योजना नवीन के तहत संबंधित फर्म ने 100 मजरों का कार्य पूर्ण करके 30 मजरों को ऊर्जीकृत कर दिया है। 290 बीपीएल कनेक्शन किए जा चुके हैं। योजना के तहत तुलसमपुर, टन्डौली, भदरसा, नाका दुर्गापुरी, दिलासीगंज, चिर्रा मोहम्मदपुर और बीपी मवई में 33/11 उपकेंद्रों में तुलसमपुर, बीपी मवई, नाका दुर्गापुरी को ऊर्जीकृत किया जा चुका है।
विज्ञापन
दिलासीगंज उपकेंद्र को टेप कर ऊर्जीकृत कर दिया गया है। भदरसा, चिर्रा मोहम्मदपुर व दिलासीगंज में रेलवे क्रॉसिंग आ रही है। डीआरएम लखनऊ ने आश्वस्त किया है कि शीघ्र ही अनुमति दी जाएगी।
आईपीडीएस योजना के तहत फैजाबाद में एलटी एबी केबल लगाने और परिवर्तक स्थापना, अयोध्या में 33/11 केवी नए उपकेंद्र का निर्माण और लाइन कार्य, रुदौली में एलटी एबी कार्य व परिवर्तक स्थापना कार्य, गोसाईगंज में 33/11 केवी नए उपकेंद्र का निर्माण और लाइन निर्माण, कैंटोमेंट बोर्ड फैजाबाद में 33/11 केवी नए उपकेंद्र का निर्माण, भदरसा में क्षमता वृद्धि, बीकापुर में 33/11 केवी के नए उपकेंद्र का निर्माण प्रस्तावित है। गोसाईगंज उपकेंद्र का कार्य पूर्ण कर ऊर्जीकृत कर दिया गया है।
अयोध्या उपकेंद्र के सिविल का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। कैंटोमेंट बोर्ड उपकेंद्र निर्माण हेतु भूमि का चयन प्रक्रिया में है। सांसद ने नगर निगम में कार्य समयबद्ध न होने से नाराज थे। सत्यसाई बिल्डर्स के भुगतान रोकने का निर्देश संबंधित अधिकारी को दिया।
कहा कि सौभाग्य योजना, प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना के ऐसे सभी निर्धन परिवारों को बिजली कनेक्शन दिए जाएं, जिनके पास अभी तक कनेक्शन नहीं है। बैठक में जिले के विधायकों, सीडीओ अक्षय त्रिपाठी, अधिशाषी अभियंता प्रथम मनोज गुप्त, अधिशाषी अभियंता द्वितीय एसके पांडेय आदि मौजूद रहे।