फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   सवा लाख गांवों में शुरू हुआ श्रीराममहोत्सव

सवा लाख गांवों में शुरू हुआ श्रीराममहोत्सव

Mon, 19 Mar 2018 12:04 AM IST
Updated Mon, 19 Mar 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
सवा लाख गांवों में शुरू हुआ श्रीराममहोत्सव
सवा लाख गांवों में शुरू हुआ श्रीराममहोत्सव
विज्ञापन

अयोध्या। विहिप के संयोजन में देश के सवा लाख गांवों में राममंदिर निर्माण के लिए श्रीराममहोत्सव का शुभारंभ रविवार को हुआ। इस अनुष्ठान के माध्यम से संपूर्ण देश में राममंदिर निर्माण के लिए जनजागरण किया जा रहा है।
विहिप के केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की ओर से उडुप्पी कनार्टक में नवंबर 2017 में हुए धर्मसंसद में संतों के निर्णयानुसार देश के सवा लाख गांवों में सामूहिक रूप से श्रीराममहोत्सव का आयोजन 18 मार्च से 31 मार्च तक किया जाना तय हुआ था। इसके अंतर्गत 25 मार्च को पूरे देश में भगवान श्रीराम का प्राकट्योत्सव मनाया जाएगा तथा 31 मार्च को हनुमान जयंती पर एक साथ सभी प्रखंडों में महाआरती एवं विशाल शोभायात्रा का आयोजन होगा।
विज्ञापन

श्रीराममहोत्सव का शुभारंभ रविवार को अयोध्या के कारसेवकपुरम में सुबह 6:30 से 8:30 तक नवाह पारायण पाठ एवं हवन, पूजन के साथ हुआ। स्थानीय स्तर पर 14 प्रखंडों में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजन हो रहे हैं। विहिप के प्रांतीय मीडिया प्रभारी शरद शर्मा ने बताया कि मणिरामदास की छावनी, हिंदूधाम, कारसेवकपुरम, सरयू मंदिर, आनंद भवन, रामजानकी मंदिर, बड़ी देवकाली मंदिर समेत कई स्थानों पर हवन, पूजन, नवाह पाठ, सुंदरकांड का आयोजन शुरू हो चुका है। बताया कि भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर निर्माण हो इसके लिए समाज में जनजागरण करने, संपूर्ण देश को राममय बनाने के लिए यह आयोजन हो रहा है। बताया कि देश के सवा लाख स्थानों पर लोग अपनी-अपनी पूजा पद्धति के अनुसार सर्वदेव अनुष्ठान के रूप में राममंदिर निर्माण को संकल्पित अनुष्ठान करेंगे। शरद शर्मा ने बताया कि 21 मार्च को अंतरराष्ट्रीय संगठन मंत्री दिनेश अनुष्ठान में शामिल होंगे। इसके अलावा विहिप के प्रांत संगठन मंत्री भोलेंद्र, क्षेत्रीय धर्माचार्य संगठन मंत्री राधेश्याम, विहिप के वरिष्ठ सदस्य पुरुषोत्तम सहित अन्य अनुष्ठान का हिस्सा बनेंगे। विहिप के चंपत राय व प्रवीण भाई तोगड़िया के भी श्रीराममहोत्सव अनुष्ठान में शामिल होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed