फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   हत्या के इरादे से आए मुन्ना बजरंगी गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

हत्या के इरादे से आए मुन्ना बजरंगी गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

Sat, 17 Feb 2018 10:33 PM IST
Updated Sat, 17 Feb 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
हत्या के इरादे से आए मुन्ना बजरंगी गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार
हत्या के इरादे से आए मुन्ना बजरंगी गिरोह के दो गुर्गे गिरफ्तार
विज्ञापन

- रंगदारी देने से इनकार करने पर जिला पंचायत सदस्य के पति की हत्या की ली थी सुपारी
- मुन्ना बजरंगी के अलावा ब्लॉक प्रमुख अजय सिपाही व गाजीपुर के अपराधी रिंकू सिंह का भी आया नाम
- पकड़ा गया कुख्यात अभिनव झारखंड के चर्चित नीरज सिंह हत्याकांड का आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद। गोरखपुर एसटीएफ और नगर कोतवाली पुलिस व स्वाट टीम ने कुख्यात मुन्ना बजरंगी गिरोह के दो गुंर्गों को अयोध्या रोड स्थित स्वयंवर लॉन से गिरफ्तार किया है। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने पुलिस पर फायर भी किया लेकिन कोई घायल नहीं हुआ। आरोपियों के पास से दो तमंचा समेत एक पिस्टल व कई कारतूस भी बरामद हुए हैं। ये बदमाश झांसी जेल में बंद माफिया मुन्ना बजरंगी व कटेहरी के ब्लॉक प्रमुख अजय सिपाही के इशारे पर फैजाबाद के एक जिला पंचायत सदस्य के पति की हत्या करने आए थे।
एसटीएफ उ.प्र. को सूचना मिली थी कि कुख्यात माफिया मुन्ना बजरंगी पूर्वांचल के कई जनपदों में शूटरों को तैयार कर रहा है, इनके माध्यम से वह रंगदारी और जमीनों पर कब्जा व हत्या जैसी वारदात करा रहा है। इसी क्रम में गोरखपुर एसटीएफ के एएसपी एस आनंद को सूचना मिली की मुन्ना बजरंगी गिरोह के दो सदस्य किसी की हत्या करने के लिए फैजाबाद के स्वयंवर लॉन में छिपे हुए हैं। सूचना के आधार एसटीएफ के इंस्पेक्टर एसपी सिंह, एसआई भानु प्रताप सिंह व उनकी टीम के साथ जनपद की स्वाट टीम व नगर कोतवाली पुलिस शुक्रवार की रात करीब 11:40 बजे स्वयंवर लॉन पहुंची। लॉन के कमरा नंबर-103 में कुछ लोगों के रुके होने की बात पता चली। पुलिस ने जब कमरा खुलवाने को आवाज लगाई तो अंदर से बदमाशों ने फायर कर दिया, बाद में पुलिस टीम ने बल प्रयोग कर वहां मौजूद दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान धनेश यादव उर्फ पहलवान निवासी टड़वा श्रीराम थाना उरूवा बाजार गोरखपुर व अभिनव सिंह निवासी वैदेही नगर फैजाबाद के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों के पास से दो तमंचा व एक पिस्टल समेत 10 कारतूस बरामद किया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वो सरेठी निवासी रामचंदर की हत्या करने के इरादे से आए थे। एसएसपी सुभाष सिंह बघेल के अनुसार एसटीएफ व नगर कोतवाली पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में दोनों बदमाश पकड़े गए हैं, ये दोनों मुन्ना बजरंगी व अजय सिपाही गिरोह से जुड़े हैं। इनमें से अभिनव झारखंड के चर्चित नीरज सिंह हत्याकांड में वांटेड है। उधर इस मामले में नामजद अंबेडकरनगर जिले के कटेहरी ब्लॉक प्रमुख अजय सिपाही का कहना है कि मैं किसी मुन्ना बजरंगी को नहीं जानता, प्रशासन चाहे तो मेरी कॉल डिटेल निकलवाकर जांच कर ले। कहा कि प्रशासन मुझे फंसाने की साजिश रच रहा है।
विज्ञापन


रामचंदर ने मुन्ना बजरंगी, अजय सिपाही समेत 5 पर दर्ज कराया केस :
बीते शुक्रवार की रात कोतवाली नगर के सरेठी गांव के निवासी जिला पंचायत सदस्य रेखा चौधरी के पति रामचंदर ने पुलिस को दी तहरीर में कहा था कि माफिया मुन्ना बजरंगी व अजय सिपाही उससे रंगदारी मांग रहे हैं साथ में शहर की एक कीमती जमीन की रजिस्ट्री उनके नाम करने की धमकी दे रहे हैं। उनका आरोप था कि उनकी हत्या करने के लिए अपने गिरोह के सदस्यों को भेजा है। रामचंदर की तहरीर पर नगर कोतवाली पुलिस ने मुन्ना बजरंगी, ब्लॉक प्रमुख कटेहरी अजय सिपाही, अभिनव सिंह निवासी वैदेही नगर फैजाबाद, रिंकू सिंह गाजीपुर व धनेश यादव निवासी टडवा श्रीराम उरूवा बाजार गोरखपुर के ऊपर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में धनेश ने पुलिस के सामने उगला पूरा प्लान :
पुलिस सूत्रों के अनुसार धनेश यादव ने पूछताछ में बताया कि वो विजय हरिजन के माध्यम से चंदन सिंह गैंग से जुड़ा था। जनवरी 2015 में पुलिस एनकाउंटर में विजय हरिजन के मारे जाने के बाद वो फैजाबाद जेल चला गया था, उस समय फैजाबाद जेल में अजय सिपाही गैंग के अभिनव व अमन सिंह व रामचंदर आदि बंद थे। इनमें से रामचंदर ने फैजाबाद में कई कीमती जमीनों की रजिस्ट्री व एंग्रीमेंट कराया था। उसी जमीन के लिए अजय सिपाही, संदीप सिंह निवासी नाका फैजाबाद, विपिन सिंह सुलतानपुर, अभिनव सिंह, अमन सिंह (झारखंड जेल में बंद), रिंकू सिंह (गाजीपुर जेल में बंद) व मुन्ना बजरंगी आदि रामचंदर से रंगदारी मांग रहे थे। रामचंदर द्वारा इनकार करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई थी। मुन्ना बजरंगी, अजय सिपाही व रिंकू सिंह के कहने पर रामचंदर की हत्या करने के लिए वो व अभिनव गाजीपुर जेल में रिंकू से मिलकर बाइक द्वारा फैजाबाद आए थे और स्वयंवर लॉन में रुके हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed