{"_id":"5a315d844f1c1b95188b98fc","slug":"191513184644-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिवाइडर से टकराई बाइक, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिवाइडर से टकराई बाइक, एक की मौत
Updated Wed, 13 Dec 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ागांव। रौनाही थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग के अरकुना चौराहे पर एक साइकिल सवार को बचाने में बाइक चालक सहित तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एनएचआई की एंबुलेंस ने घायलों को जिला अस्पाताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान बाइक चालक की मौत हो गयी।
घटना बुुधवार दोपहर पौने ग्यारह बजे की है, जब रुदौली थाना के जलालपुर निवासी 18 वर्षीय शिवम पुत्र बंसराज अपने साथी दिगपाल के साथ बाइक से फैजाबाद की ओर जा रहा था।
अरकुना चौराहे पर साइकिल से जा रहे लहरापुर निवासी राम अजोर ने अपनी साइकिल अचानक कट की ओर मोड़ दी उसे बचाने के लिए बाइक सवारशिवम् ने ब्रेक लगाया जिससे वह अनियंत्रित होकर डिवाडर से जा टकराई, इससे शिवम व उसका साथी दिगपाल व साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
उन्हें इलाज के जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान शिवम की मौत हो गई। घायल दिगपाल व साइकिल सवार राम अजोर का इलाज चल रहा है। थाना प्रभारी रौनाही अजीत कुमार सिह ने बताया कि तीनों को जिला अस्पाताल पहुंचाया गया, जहां गंभीर रूप से घायल शिवम की मौत हो गई है।
गन्ना लदी ट्रॉली पलटी, चालक की मौत
मसौधा। पूरा कलंदर थानाक्षेत्र में महावा चौराहे के पास बुधवार की सुबह गन्ना लदी ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गयी। इसकी चपेट में आकर ट्रैक्टर चालक 30 वर्षीय राम नरेश मौर्या पुत्र काशीराम निवासी मजनावा थाना रौनाही की मौत हो गई। थाना प्रभारी पूरा कलंदर सुनील सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है, घटना की जांच की जा रही है।