{"_id":"59c54c3d4f1c1bb0688b5e3c","slug":"191506102333-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवध विश्वविद्यालय में सिंधी भाषा का सम्मिलत होना गर्व की बात-प्रो. मनोज दीक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवध विश्वविद्यालय में सिंधी भाषा का सम्मिलत होना गर्व की बात-प्रो. मनोज दीक्षित
Updated Fri, 22 Sep 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘विश्वविद्यालय में सिंधी भाषा का सम्मिलित होना गर्व की बात’
-सिंधी समाज ने आयोजित की गोष्ठी
अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद। सिंधी समाज फैजाबाद द्वारा कोहिनूर पैलेस में सिंधी भाषा स्वर्ण जयंती वर्ष (1967-2017) के उपलक्ष्य में ‘भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) परीक्षा में सिंधी भाषा का महत्व एवं स्नातक व परास्नातक स्तर पर इसकी उपयोगिता’ विषयक गोष्ठी का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि अवध विवि के कुलपति प्रो. मनोज दीक्षित ने कहा कि अवध विश्वविद्यालय में सिंधी भाषा का सम्मिलित होना मेरे लिए गर्व की बात है। सिंधी के बाद अन्य भाषाओं को भी प्रारम्भ कराने का प्रयास किया जाएगा। विशिष्ट अतिथि गोरखपुर से पधारे मुख्य सुरक्षा आयुक्त(आईजी- आरपीएफ) राजाराम भागवानी ने बताया कि सभी विकसित देशों में अपनी मातृ भाषा बोली जाती है। कहा कि बड़े हर्ष का विषय है कि विश्वविद्यालय में सिंधी का जो पाठ्यक्रम तैयार किया गया है उसमें आईएएस की पुस्तकें सम्मलित की गई हैं जिससे आईएएस परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को बड़ी सहायता मिलेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व राज्यमंत्री/उपाध्यक्ष उप्र सिंधी अकादमी अमृत राजपाल ने की।