{"_id":"597b7fab4f1c1baf468b481e","slug":"191501265835-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षण मंडल के राष्ट्रीय कार्य परिषद सदस्य बने प्रो. मनोज दीक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षण मंडल के राष्ट्रीय कार्य परिषद सदस्य बने प्रो. मनोज दीक्षित
Updated Fri, 28 Jul 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकुमार दास व एचबी सिंह को अवध प्रांत के मार्गदर्शक के रूप में मनोनीत
फैजाबाद। भारतीय शिक्षण मंडल अवध और काशी प्रांत की एक दिवसीय योजना बैठक में डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मनोज दीक्षित को राष्ट्रीय कार्य परिषद का सदस्य व पूर्वी उ.प्र. क्षेत्र का प्रभारी बनाने की घोषणा हुई।
इसी के साथ अयोध्या के संत राजकुमार दास व साकेत कॉलेज के पूर्व प्राचार्य प्राचार्य डॉ. एचबी सिंह को अवध प्रांत का मार्गदर्शक मनोनीत करने की जानकारी दी गई। बैठक में शिक्षण मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा अंग वस्त्र, श्रीफल व प्रतीक चिह्न देकर स्वागत किया गया।
शुक्रवार को बैठक के समापन सत्र में कहा गया कि यहां 23 जून से 26 जून शिक्षण मंडल के संपन्न हुई राष्ट्रीय कार्य की परिषद ने भारतीय शिक्षा को पुर्न:प्रतिस्थापित के संकल्पों को साकार करने के लिए नई टीम बनाई है।
विज्ञापन
संत राजकुमार दास ने शिक्षण मंडल के भारतीय शिक्षा को पुर्न: प्रतिस्थापित करने के प्रयास की सराहना करते हुए आशीर्वाद दिया। प्रो. मनोज दीक्षित ने कहा कि शिक्षा की जड़ में व्याप्त अराजकता को दूर करने का उचित समय व वातावरण है, सभी को पूरी ऊर्जा के साथ काम करना होगा।
इस दौरान शिक्षण मंडल के प्रांत महामंत्री डॉ. दिलीप सिंह समेत राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पूर्व विभाग संघ चालक प्रो. लक्ष्मीकांत सिंह, संरक्षक सदस्य कमलेश सिंह, सर्वजीत सिंह आदि मौजूद रहे।