{"_id":"595fc21d4f1c1b47698b46d6","slug":"191499447837-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदिरा गांधी की जन्मशताब्दी पर आयोजित होंगे विविध कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदिरा गांधी की जन्मशताब्दी पर आयोजित होंगे विविध कार्यक्रम
Updated Fri, 07 Jul 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदिरा गांधी की जन्म शताब्दी पर होंगे विविध कार्यक्रम
फैजाबाद। भारत की पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. इंदिरा गांधी के जन्म शताब्दी वर्ष पर विविध कार्यक्रम होंगे। कार्यक्रमों के जरिए युवाओं को उनके व्यक्तित्व के बारे में जानकारी दी जाएगी। यह फैसला शुक्रवार को शहर कांग्रेस की बैठक में लिया गया।
पार्टी कार्यालय में शहर अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में नेताओं ने कहा कि भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी एक ऐसी महिला थीं जो न केवल भारतीय राजनीति पर छाई रहीं बल्कि विश्व राजनीति के क्षितिज पर भी वह विलक्षण प्रभाव छोड़ गईं।
भारत वर्ष को विश्व में एक अलग पहचान दिलाई यही वजह है कि उन्हें लौह महिला के नाम से भी जाना जाता है शहर प्रवक्ता मोहम्मद शरीफ ने बताया कि स्वर्गीय इंदिरा गांधी जी के जन्मदिन 19 नवंबर तक प्रत्येक माह उनके जन्म शताब्दी पर समारोह का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
इसकी तिथियों की घोषणा समय-समय पर की जाएगी। इसके तहत इंदिरा गांधी पर चलचित्र, निबंध प्रतियोगिता, गोष्ठी व सहभोज के माध्यम से आज के युवा पीढ़ी को विलक्षण प्रतिभा की धनी इंदिरा गांधी के बारे में जानकारी दी जाएगी।
बैठक में प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग के उपाध्यक्ष अफजाल अहमद, पीसीसी नाजिम हुसैनए, हिला जिला अध्यक्ष मधु पाठक, महासचिव बृजेश सिंह चौहान, सुनील कृष्ण गौतम, कवींद्र साहनी, प्रवीण श्रीवास्तव, प्रेम कुमार पांडेय, नीलम श्रीवास्तव, सुरेंद्र सिंह सैनिक आदि मौजूद थे।
रसोई गैस व उपकरणों से जीएसटी वापस लेने की मांग
बैठक में एक प्रस्ताव के माध्यम से मोदी सरकार से रसोई गैस व विकलांगों के उपकरण पर जीएसटी लगाकर गरीबों व विकलांगों पर महंगाई का बोझ डालने की कड़ी निंदा की। इसे वापस लेने की मांग की गई।