{"_id":"594576274f1c1b6d628b4920","slug":"191497724455-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसी स्कॉर्पियो, महिला घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसी स्कॉर्पियो, महिला घायल
Updated Sun, 18 Jun 2017 02:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर में घुसी एसयूवी, महिला घायल
अमर उजाला ब्यूरो
गोसाईगंज (फैजाबाद)। फैजाबाद-अंबेडकरनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार सुबह अनियंत्रित एसयूवी एक मकान के पिलर को तोड़ते हुए घर में जा घुसी, जिसमें एक महिला घायल हो गयी। घटना थाना गोसाईगंज अंतर्गत ग्राम अचकवापुर की है जहां सुबह लगभग 9:30 बजे आजमगढ़ से आ रही एसयूवी एक ट्रैक्टर चालक द्वारा अचानक टर्न लेने के करण अनियंत्रित होकर रामकुमार वर्मा के मकान का पिलर तोड़ते हुए घर में जा घुसी। गाड़ी में सवार महिला सीमा खातून के सिर व हाथ में गंभीर चोट आई है। वहीं गाड़ी चालक मोहम्मद सलीम थाना बिलरियागंज आजमगढ़ व गांव निवासी महताब को मामूली चोटें आई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवा दिया है। पुलिस ड्राइवर को हिरासत में लेकर कार्रवाई कर रही है।