फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   वरिष्ठ नागरिक व दिव्यांग बिना लाइन में लगकर देंगे वोट

वरिष्ठ नागरिक व दिव्यांग बिना लाइन में लगकर देंगे वोट

Mon, 06 May 2019 12:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
वरिष्ठ नागरिक व दिव्यांग बिना लाइन में लगकर देंगे वोट
अयोध्या। मतदान करने आप जा रहे हैं तो कई जरूरी बातों को जान लेना आपके लिए बेहद जरूरी है। यदि आपको वोटर कार्ड नहीं मिला है तो भी उसके बिना वोटिंग कर सकते हैं। लेकिन आपके पास एक आईडी जरूर होनी चाहिए।
विज्ञापन



पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, राज्य/केंद्र सरकार के लोक उपक्रम पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी किए गए फोटोयुक्त सेवा पहचान-पत्र, बैंकों/डाकघरों द्वारा जारी की गई फोटो पासबुक, पैन कार्ड, एनपीआर के अंतर्गत आरजीआई द्वारा जारी किए गए स्मार्ट कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, श्रम मंत्रालय की योजना के अंतर्गत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, सांसदों, विधायकों/विधान परिषद सदस्यों को जारी किए गए सरकारी पहचान पत्र, आधार कार्ड को दिखाकर आप मतदान कर सकते हैं। वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगों को वोट डालने के लिए लाइन नहीं लगानी होगी।
विज्ञापन



इस तरह पड़ेगा आपका वोट
-बूथ पर जाते ही प्रथम चुनाव अधिकारी वोटर लिस्ट में आपका नाम और पहचान पत्र देखेंगे।
-दूसरे चुनाव अधिकारी आपकी अंगुली पर स्याही लगाएंगे और इसके बाद आपको एक पर्ची देंगे। रजिस्टर में आपके हस्ताक्षर भी कराए जाएंगे।
-तीसरे मतदान कर्मी आपको दी गई पर्ची लेंगे और स्याही लगी अंगुली देखेंगे। इसके बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के पास भेजेंगे।
-आप वोट देने के लिए ईवीएम पर अपनी पसंद के प्रत्याशी के सामने का बटन दबाए। बटन दबाते ही एक बीप की आवाज आएगी। बीप बजने का मतलब आपका वोट पड़ गया है।
-ईवीएम में वीवीपैट भी लगा होगा। वोट दबाते ही कुछ सेकेंड के लिए उसमें से एक पर्ची निकलेगी। इससे आप देख सकेंगे कि आपका वोट आपके मनपसंद प्रत्याशी को ही गया है। यह पर्ची कटकर नीचे लगे बॉक्स में गिर जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed