{"_id":"5c991f5cbdec2213f52b7d9b","slug":"181553538908-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली मिलन कार्यक्रम व युवा उत्सव का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली मिलन कार्यक्रम व युवा उत्सव का आयोजन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक-दूसरे को दी होली की बधाई
अयोध्या। अवध पीपुल्स फोरम द्वारा शनिवार को बहू बेगम मकबरा पर होली मिलन समारोह व युवा उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान मौजूद तक्षशिला एकेडमी अंबेडकरनगर के प्रिंसिपल वैभव वांटू ने कहा कि संविधान, नागरिक अधिकार, लोकतंत्र एवं नागरिक कर्तव्यों को समूह में प्रयोग करके समझना युवाओं की बेहद खूबसूरत पहल है।
समारोह में बच्चों और युवाओं ने गीत, कविताएं सुनाई और सबने एक-दूसरे को होली की बधाई दी। अवध पीपुल्स फोरम जागरूकता अभियान के संयोजक शिवांशु मिश्रा ने कहा कि ये प्रयास युवाओं को खुद से परिवेश को समझने की एक यात्रा है जिसमें अलग-अलग परिवेश के सह यात्री शामिल हैं।
यह यात्रा युवाओं को मैं से हम की ओर ले जाती है, यह हर एक युवक को परिवेश से जोड़कर अपने भविष्य को देखने का माध्यम है। कार्यक्रम के अंत में आशीष कुमार ने युवाओं को बधाई देते हुए अगले समर यूथ कैंप पर चर्चा का संचालन किया। इस दौरान गुफरान सिद्दीकी, जागृति सोनकर, अंकिता तिवारी, मो. अली, नीलम कुमारी, सिम्मी व आफाक आदि उपस्थित रहे।