फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   एक प्रधान, दो बीडीसी, 17 ग्रापंस का निर्विरोध निर्वाचन तय

एक प्रधान, दो बीडीसी, 17 ग्रापंस का निर्विरोध निर्वाचन तय

Fri, 10 Aug 2018 11:04 PM IST
Updated Fri, 10 Aug 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
एक प्रधान, दो बीडीसी, 17 ग्रापंस का निर्विरोध निर्वाचन तय
फैजाबाद। त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव में नामवापसी के बाद एक प्रधान, दो बीडीसी और 17 ग्राम पंचायत सदस्यों के निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता साफ हो गया है। इन पदों के लिए केवल एक प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं। जिले के अन्य पांच प्रधान पदों के लिए मतदान कराया जाएगा। उपचुनाव के बाद एक क्षेत्र पंचायत सदस्य और 53 ग्राम पंचायत सदस्यों के पद रिक्त रह गए हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को उपचुनाव में नामवापसी की तिथि थी। विकासखंड कार्यालयों पर प्रत्याशी और उनके समर्थक डटे हुए थे। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सूर्य भान के मुताबिक नामवापसी के बाद जिले में मया बाजार के भिटौरा के प्रधान पद पर एक मात्र प्रत्याशी रेखा के रह जाने से इसके निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता साफ हो गया है। जबकि पांच प्रधान पद पर एक से अधिक प्रत्याशियों के मैदान में रहने से मतदान कराया जाएगा।
विज्ञापन


इनमें मया बाजार के राजापुर ग्राम पंचायत के प्रधान पद के लिए अनीस और अशोक चुनाव मैदान में आमने सामने हैं। सिलौनी ग्राम पंचायत से दुर्गेश सिंह व एक अन्य, बीकापुर के गुंधौर से थिरता और समरजीत, मवई के मैरामऊ से अनारकली ओर विमला देवी, अमानीगंज के मोहम्मदपुर से आकांक्षा सिंह, कंचन सिंह, चंद्रावती और कविता सिंह चुनाव मैदान में हैं। इ
विज्ञापन
विज्ञापन


सी तरह तीन क्षेत्र पंचायत सदस्यों में सोहावल व बीकापुर ब्लॉक के बीडीसी सदस्य के पद पर वापसी के बाद एक-एक प्रत्याशी होने के कारण निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता साफ हो गया जबकि रुदौली के रिक्त क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए कोई नामांकन ही नहीं दाखिल हुआ। प्र


त्याशियों को प्रतीक चिंह्न का आवंटन भी कर दिया गया। बताया कि जिले के रिक्त 70 ग्राम पंचायत सदस्यों में 17 पदों के लिए एक-एक नामांकन होने के कारण निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता साफ हो गया जबकि 53 पद रिक्त रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed