{"_id":"5b69d4824f1c1b913e8b5b81","slug":"181533662338-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया कांड के विरोध में आप ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया कांड के विरोध में आप ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
Updated Wed, 08 Aug 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया कांड के विरोध में प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
फैजाबाद। नारी संरक्षण गृह देवरिया में बच्चियों के साथ हुए अमानवीय कृत्य के दोषियों को सख्त सजा देने की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने मार्च निकाल प्रदर्शन किया। इस दौरान राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
आप के प्रदेश प्रवक्ता सभाजीत सिंह के नेतृत्व में सिविल लाइंस स्थित हनुमानगढ़ी तिराहे पर एकत्र हुए आप कार्यकर्ताओं ने हाथों में ‘देवरिया कांड की सीबीआई जांच कराओ’, ‘नारी संरक्षण गृह नारी शोषण बन गए है’, ‘बच्चियों को इंसाफ दो’ जैसे स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर गांधी पार्क तक मार्च निकाला। यहां कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि देवरिया, मुजफ्फरपुर (बिहार) कांड ने देश को शर्मसार किया है। नारी संरक्षण गृह अब नारी शोषण गृह बन गए है। इस दौरान यूके द्विवेदी, नदीम रजा, गायत्री मिश्रा, नगमा, पूजा त्रिवेदी, अशोक गौड़ आदि मौजूद रहे।