फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   रामनगरी में रही हर-हर महादेव की गूंज, उमड़ा सैलाब

रामनगरी में रही हर-हर महादेव की गूंज, उमड़ा सैलाब

Tue, 31 Jul 2018 12:49 AM IST
Updated Tue, 31 Jul 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
रामनगरी में रही हर-हर महादेव की गूंज, उमड़ा सैलाब
रामनगरी में रही हर-हर महादेव की गूंज
विज्ञापन

अयोध्या। सावन के पहले सोमवार पर रामनगरी में हर-हर महादेव की गूंज रही। रात्रि से ही जारी मूसलधार बारिश के बीच रामनगरी में आस्था व श्रद्धा का अद्भुत संगम दिखा। लगातार हो रही बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था नहीं डिगी।

बड़ी संख्या में उमड़े शिव भक्तों ने हर-हर, बम-बम भोले के जयकारों के बीच सरयू स्नान कर विभिन्न शिवालयों में जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक कर मनौतियां मांगी। शहर के सभी शिवालयों में सुबह से शुरू हुआ दर्शन-पूजन का सिलसिला देर रात्रि तक जारी रहा।
विज्ञापन


नागेश्वरनाथ, क्षीरेश्वनाथ, हनुमानगढ़ी, कनकभवन, रामलला सहित अन्य मंदिरों में दर्शन के लिए कतारें लगी रहीं। सावन के पहले सोमवार पर दूर-दराज से आए कांवड़ियों की टोली समेत बड़ी संख्या में भक्तों का रेला उमड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्नान-दान के बाद सर्वाधिक भीड़ रामपैड़ी से सटे नागेश्वरनाथ मंदिर में रही। यहां उमड़ी भीड़ को नियंत्रित करने में प्रशासन के पसीने छूट गए। वहीं एक और सिद्धपीठ क्षीरेश्वरनाथ मंदिर में भी दर्शन-पूजन को तांता लगा रहा।

फैजाबाद स्थित प्राचीन पंचमुखी महादेव मंदिर समेत जिले भर के शिवमंदिरों में भक्तों ने दूध, दही, शहद आदि से भी भोलबाबा का अभिषेक पूजन किया। देर शाम तक इन मंदिरों में भक्तों की भीड़ लगी रही।

हनुमानगढ़ी, कनकभवन व रामलला के दरबार में भी बड़ी संख्या में दर्शन-पूजन को भक्तों का तांता लगा रहा। विभिन्न प्रांतों से नाचते-गाते आई कांवड़ियों की टोली श्रद्धाकर्षण का केंद्र रही। दिन भर जिले भर में हर-हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे।

प्रशासन द्वारा सुरक्षा के मद्देनजर यातायात प्रतिबंधित कर रखा गया था। नयाघाट बंधा तिराहा व श्रीराम अस्पताल से किसी भी प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित किया गया था।

सावन के पहले सोमवार पर उमड़ी भीड़ को लेकर प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। डीएम डॉ. अनिल पाठक, एडीएम सिटी विंध्यवासिनी राय, एसपीसिटी अनिल सिंह, आरएम अयोध्या राजीव शुक्ला, सीओ अयोध्या राजकुमार साव समेत खुफिया विभाग की टीमें मेला क्षेत्र मुस्तैद रहीं।

सरयू तट पर फ्लड कंपनी मुस्तैद दिखी। डाग स्कवायड, बम स्कवायड की टीमें भी मेला क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर प्रत्येक गतिविधियों पर नजर रख रहीं थी।

जलभराव एवं गंदगी से जूझते दिखे श्रद्धालु
अयोध्या। सावन माह के पहले सोमवार पर हुई मूसलधार बारिश ने व्यवस्थाओं की कलई खोल दी। सोमवार सुबह हुई बारिश के चलते रामनगरी जलमग्न हो उठी। जगह-जगह कीचड़ एवं जलभराव से श्रद्धालु जूझते दिखे।


नागेश्वरनाथ, हनुमानगढ़ी समेत अन्य मंदिरों की ओर जाने वाले मार्ग पर घुटनों तक जलभराव से होकर श्रद्धालु-भक्त गुजरने को विवश रहे। विभिन्न प्रांतों से अयोध्या पहुंचे भक्त आराध्य के मार्ग पर सामने आ रही दुश्वारियों को लेकर प्रशासन को कोसते नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed