फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   सख्त इंतजाम के बीच हुई पीसीएस प्री परीक्षा

सख्त इंतजाम के बीच हुई पीसीएस प्री परीक्षा

Mon, 25 Sep 2017 01:31 AM IST
Updated Mon, 25 Sep 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
सख्त इंतजाम के बीच हुई पीसीएस प्री परीक्षा
फैजाबाद। लोक सेवा आयोग से संचालित पीसीएस प्री की परीक्षा रविवार को वीडियोग्राफी व सघन तलाशी के बीच सम्पन्न हुई।
विज्ञापन


दो पालियों में हुई परीक्षा में 39 परीक्षा केंद्रों पर कुल 17 हजार 952 अभ्यर्थियों के बैठने का इंतजाम किया गया था। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से केंद्रों पर कड़ी निगरानी के लिए 13 सेक्टर मजिस्ट्रेट व 39 स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई थी।

परीक्षा में शांति व्यवस्था के लिए क्षेत्र को 13 सेक्टरों में बांटा गया था। सभी केंद्रों पर 39 स्टेटिक मजिस्ट्रेट व 13 सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई थी।
विज्ञापन


सुरक्षा की दृष्टि से सभी केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती रही। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक व दूसरी पाली की परीक्षा 2:30 बजे से 4:30 तक हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार पीसीएस परीक्षा सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन ने नया तरीका अपनाया। मुख्य द्वार पर ही अभ्यर्थियों की सघन तलाशी लेने के बाद उन्हें प्रवेश दिया गया।

बंडल खुलते समय सेक्टर मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक व दो कक्ष निरीक्षकों की मौजूदगी में वीडियोग्राफी कराई गई। द्वितीय पाली की परीक्षा समाप्त होने पर शहर के चौक, रिकाबगंज, साहबगंज, फतेहगंज सहित अन्य इलाकों में जाम की स्थिति रही।

हालांकि प्रशासन की सतर्कता से कुछ देर बाद जाम खुल गया और स्थिति सामान्य हो गई। परीक्षा के नोडल अफसर व अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व मदनचंद्र दूबे ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था व नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए पहले से खाका तैयार किया गया था।


उसी अनुरूप से सभी अधिकारी सुबह से ही केंद्रों पर तैनात रहे। पूरे जिले में परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई और सकुशल परीक्षा संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed