{"_id":"59b82c4b4f1c1bfe7f8b679c","slug":"181505242187-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसयूवी से अपहरण कर भाग रहे बदमाशों को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसयूवी से अपहरण कर भाग रहे बदमाशों को दबोचा
Updated Wed, 13 Sep 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपहरणकर्ताओं को पकड़ने में एक जांबाज युवक हुआ घायल
अयोध्या। श्रीराम अस्पताल के पास रेलवे स्टेशन मार्ग पर अंकुर सिंह नामक एक युवक का अपहरण कर भाग रहे एसयूवी सवार चार बदमाशों को स्थानीय लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए घेर लिया। एक युवक ने जान पर खेलकर गाड़ी रोक ली, इस दौरान वह घायल भी हो गया है।
उग्र भीड़ ने तीन अपहरणकर्ताओं को दबोच लिया, जबकि चालक भाग गया। बदमाशों के कब्जे से युवक को छुड़ा लिया गया है। मौके पर पहुंची श्रीरामजन्मभूमि व अयोध्या कोतवाली पुलिस ने गाड़ी को कब्जे लेकर तीनों बदमाशों को थाने ले लाई। भीड़ थाने को घेरकर कार्रवाई पर अड़ी रही, पीड़ित ने मामले की तहरीर दी है।
मंगलवार की देर शाम अयोध्या में सरेराह युवक को अपहरण कर एसयूवी से भागने की घटना से हड़कंप मच गया। पीड़ित अंकुर सिंह निवासी रेलवे स्टेशन अयोध्या के अनुसार, वह अपने साथी आदित्य के साथ स्कूटी से जा रहा था।
विज्ञापन
इसी बीच एसयूबी सवार दबंग युवकों ने स्कूटी के सामने गाड़ी रोक दी और उसे जबरन गाड़ी में बैठा लिया। इस दौरान उसे बचाने के लिए जब आदित्य ने गाड़ी को रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने गाड़ी का शीशा बंद कर लिया, जिसमें फंसकर आदित्य के हाथ में चोटें आई।
पीड़ित के अनुसार, इसके बाद आरोपी उसे लेकर भागने लगे। अंकुर के साथी आदित्य के अनुसार उसने इसकी सूचना तत्काल परिवारीजनों व पुलिस को दी। आवाज लगाने पर स्थानीय लोग भी एकत्र हो गये और गाड़ी का पीछाकर उसे मुख्य मार्ग निकट दंतधावनकुंड तिराहे पर रोक लिया।
यहां आरोपियों ने उनके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। देखते ही देखते भीड़ जमा हो गई और आरोपियों को दबोच लिया जबकि एसयूवी चालक भाग निकला। आक्रोशित भीड़ ने गाड़ी में तोड़फोड़ की। इस बीच कोतवाली व श्रीरामजन्मभूमि पुलिस मौके पर पहुंच गई।
आक्रोशित लोगों को शांत कराकर एसयूवी सवार युवकों को अपने कब्जे में ले लिया। अंत में रामजन्मभूमि पुलिस आरोपी युवकों को थाने लेकर आई। इस मामले में एसओ थाना रामजन्मभूमि सुनील कुमार मिश्र ने बताया कि एसयूवी सवार अंकित तिवारी, नवीन मिश्रा व सोनू त्रिपाठी समस्त निवासी नवाबगंज गोंडा को थाने लाया गया है।
आगे की कार्रवाई की जा रही है। एक आरोपी नवीन मिश्रा का कहना है कि अंकुर और आदित्य समेत कई अन्य लोग रास्ते में गाड़ी खड़ी होने को लेकर उनसे विवाद करने लगे और मारपीट की। बताया कि सबसे पहले उन्होंने ही 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी थी।