फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   अपात्रों को दिया गया राशनकार्ड, भटक रहे पात्र

अपात्रों को दिया गया राशनकार्ड, भटक रहे पात्र

Thu, 17 Aug 2017 12:32 AM IST
Updated Thu, 17 Aug 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
अपात्रों को दिया गया राशनकार्ड, भटक रहे पात्र
डीएम से शिकायत करने पहुंचे ग्रामीण
विज्ञापन

फैजाबाद। सोहावल तहसील क्षेत्र के दोस्तपुर गांव के सौ से ज्यादा लोग बुधवार को डीएम के पास पहुंचे थे। उनका कहना था कि धन उगाही करके अपात्रों के राशन कार्ड जारी कर दिए गए जबकि पात्र कार्ड बनवाने के लिए भटक रहे हैं।

गांव के रहने वाले राम बहोर, मेराज अहमद, संजय कुमार, मुराली, सियाराम, राम सुरेश, गुड्डा, सायरा बानो सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण डीएम कार्यालय पहुंचे थे। डीएम के सदर तहसील में होने की जानकारी होने पर गांव के लोग वहां पहुंचे।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम प्रधान और कोटेदार की मिलीभगत और धन उगाही करके अपात्रों के नाम से राशनकार्ड बना दिया गया लेकिन पात्र व्यक्तियों का राशन कार्ड नहीं बन रहा है। ग्राम सेवक के कहने पर कहा जा रहा है कि सक्षम अधिकारी के आदेश पर ही कार्ड बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने मौके पर मौजूद जिला पूर्ति अधिकारी को मामले की जांच और कार्रवाई के लिए कहा। जिला पूर्ति अधिकारी ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के बाद सप्ताह भर में मामले का निस्तारण करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed