{"_id":"5991db484f1c1b7c798b45f5","slug":"181502731080-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की टक्कर में गोवंश की मौत, नाराज लोगों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन की टक्कर में गोवंश की मौत, नाराज लोगों ने लगाया जाम
Updated Mon, 14 Aug 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदू महासभा ने कोतवाली में दी तहरीर
फैजाबाद। आईटीआई बेनीगंज के सामने तेज रफ्तार एसयूवी की टक्कर से बछिया की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने जब वाहन चालक को पकड़ने की कोशिश की तो वह स्पीड बढ़ाकर बेनीगंज की ओर भाग गया। इसके बाद नाराज लोगों ने बछिया के शव के पास रोड जाम कर दिया।
सोमवार भोर पांच बजे साकेत डेयरी की एक गाड़ी ने आईटीआई बेनीगंज के सामने सड़क पर जा रही बछिया को टक्कर मार दी। इससे बछिया की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद चालक गाड़ी समेत बेनीगंज की तरफ भाग गया।
इससे नाराज स्थानीय लोगों ने बछिया के शव के पास रोड पर बैठकर हादसा कर भागे वाहन चालक के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करके गिरफ्तारी की मांग शुरू कर दी। इनमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महानगर कार्यवाह डॉ. शिवकुमार तिवारी, श्रीधर पांडेय, अरविंद पांडेय, वीर बहादुर सिंह, अवधेश मिश्र आदि शामिल थे।
विज्ञापन
वहीं, हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनीष पांडेय ने शहर कोतवाल को तहरीर देकर उक्त वाहन चालक की गिरफ्तारी की मांग की। देर शाम तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई थी। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।