{"_id":"596268d74f1c1bc43d8b4658","slug":"181499621591-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला प्रधान को जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला प्रधान को जान से मारने की धमकी
Updated Sun, 09 Jul 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला प्रधान को जान से मारने की धमकी
सोहावल। रौनाही थाना क्षेत्र के ग्राम परानापुर की प्रधान कमला देवी ने गांव के ही महेश कुमार दुबे पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। प्रधान ने रविवार को थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया की महेश ने सुबह घर आकर भला-बुरा कहा और जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी जीपी सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच कराई जा रही है।
युवक को लाठी से पीटा
बीकापुर। आपसी विवाद में युवक की पिटाई का मामला प्रकाश में आया है। कोतवाली क्षेत्र के चवरधार निवासी राधेश्याम का आरोप है कि शनिवार दोपहर वह नलकूप पर मौजूद था। तभी गांव निवासी विपिन कुमार ने उसे लाठी से पीट दिया। कोतवाली के एसआई अमरनाथ यादव ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया है।
मानदेय की राह देख रहे रोजगार सेवक
फैजाबाद। जनपद के 668 ग्राम रोजगार सेवक शासन के आदेश के बावजूद मानदेय पाने की राह ताक रहे हैं। इस समय रोजगार सेवकों को छह हजार रुपये मानदेय मानदेय मिलता है। चार माह से आया मानदेय सभी वीडीओ के खातों में भेजा जा चुका है मगर फिर भी भुगतान नहीं हो रहा है। संगठन जिलाध्यक्ष अमरदीप गौड़ ने बताया कि बकाया मानदेय के बारे में कई बार प्रतिनिधिमंडल सीडीओ रवीश गुप्ता व डीसी मनरेगा नगेंद्र मोहनराम त्रिपाठी को ज्ञापन देकर अवगत कराया जा चुका है मगर सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
भाकियू का धरना जारी
फैजाबाद। तहसील परिसर के शहीद स्मारक में चल रहा भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट का धरना रविवार को दसवें दिन भी जारी रहा। अभी तक कोई भी अधिकारी वार्ता करने नहीं पहुंचा है। यूनियन के कार्यकर्ता खाद, बिजली, राशन कार्डों की फीडिंग नहीं होने सहित 16 सूत्री मांगों को लेकर धरना दे रहे हैं। रविवार को धरने में शशिंद्र नाथ तिवारी, रामगोपाल, राममनोहर, रामधीरज यादव, रामतेज आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।