{"_id":"59611ed34f1c1bca418b45ad","slug":"181499537107-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति को पीटा और जेवर सहित फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति को पीटा और जेवर सहित फरार
Updated Sat, 08 Jul 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति को पीटकर पत्नी व पुत्री जेवर लेकर भागी
रौनाही (फैजाबाद)। रौनाही थाना क्षेत्र के मुबारकगंज में एक युवक को उसकी पत्नी व पुत्री ने कमरे में बंद कर जमकर पीटा, फिर ताला बंद कर दोनों जेवर लेकर फरार हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बेहोश पडे़ पति को कमरे से बाहर निकाला। पीड़ित ने मामले की तहरीर पुलिस को दिया है।
शुक्रवार देर शाम मुबारकगंज निवासी अमर बहादुर का पत्नी सावित्री से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ी कि पत्नी व पुत्री गुलशन ने युवक को कमरे में बंद कर जमकर पिटाई की, फिर बेहोशी की हालत में छोड़कर बेटी के साथ गहने लेकर भाग गई।
ग्रामीण एनडी शुक्ला ने बताया कि अमर बहादुर ने घर पर नया नल लगवाया है, उसी के पैसे की मांग की जो पत्नी को नागवार गुजरी और इसी वजह से दोनों में विवाद हो गया। इस संबंध में चौकी प्रभारी जमानत अब्बास ने बताया कि मामले की जानकारी है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।