{"_id":"5b6b3ea04f1c1b75568b6135","slug":"171533755040-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूआईएन कोर्ड में गड़बडी, छात्र परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूआईएन कोर्ड में गड़बडी, छात्र परेशान
Updated Thu, 09 Aug 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूआईएन कोड में गड़बड़ी, छात्र परेशान
फैजाबाद। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में एलएलबी प्रथम वर्ष की एडमिशन प्रक्रिया यूएनआई कोड का ऑप्शन न खुलने से बाधित है। इससे एलएलबी प्रथम वर्ष में एडमिशन नहीं हो पा रहे हैं। बुधवार को छात्र नेता अंकुर सिंह की अगुवाई में छात्रों का दल विश्वविद्यालय के कुलसचिव से मिला है। छात्रों ने यूनिक आइडेंटिफिकेशन नंबर प्रवेश परीक्षा के लिए जारी किए जाने की मांग की है।
छात्रनेता साकेत अंकुर सिंह के बताया है कि अवध विश्वविद्यालय के सभी लॉ कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया यूआईएन नंबर में एलएलबी प्रथम वर्ष का ऑप्शन न आने से प्रवेश प्रक्रिया बाधित है। उन्होंने बताया है कि आठ एडेड कॉलेज समेत अन्य मान्यता प्राप्त महाविद्यालयों में प्रवेश की प्रक्रिया बाधित है। छात्रों ने कुलसचिव परीक्षा नियंत्रक एवं कुलानुशासक से मुलाकात कर इन समस्याओं के निस्तारण के लिए अपना एक मांग पत्र सौंपा। तत्पश्चात तत्काल प्रभाव से यूनिक आइडेंटिफिकेशन नंबर वाले फॉर्म पर एलएलबी का ऑप्शन उपलब्ध कराए जाने के लिए कुलसचिव की ओर से आदेशित किया गया। गुरुवार से सभी छात्र एलएलबी प्रथम वर्ष के लिए फार्म भर पाएंगे।