फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   सरयू में कटान शुरू, आधा दर्जन घर व सैकड़ों बीघा खेत नदी में समाये

सरयू में कटान शुरू, आधा दर्जन घर व सैकड़ों बीघा खेत नदी में समाये

Tue, 31 Jul 2018 12:17 AM IST
Updated Tue, 31 Jul 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
सरयू में कटान शुरू, आधा दर्जन घर व सैकड़ों बीघा खेत नदी में समाये
सरयू में कटान शुरू, आधा दर्जन घर व सैकड़ों बीघा खेत नदी में समाए
विज्ञापन

फैजाबाद। लाल निशान से दो सेमी. ऊपर बह रही सरयू में कटान का सिलसिला सोमवार से तेज हो गया है। अयोध्या-बिल्हर घाट तटबंध के कछार के दौरान आधा दर्जन आवासीय मकान व सैकड़ों बीघा खेत नदी में समा गए हैं।

मामले की जानकारी के बाद प्रशासनिक टीम ने एबी बंधे पर पहुंचकर मुआयना किया। दूसरी ओर सोमवार को दोपहर बाद सरयू का जलस्तर 92.75 मीटर पर स्थिर हो गया है। हालांकि शारदा व गिरजा बैराज से सोमवार को भी 2.26 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।
विज्ञापन


एक सप्ताह से शारदा, गिरजा व सरयू बैराज से छोड़े गए पानी के कारण सरयू का जलस्तर रविवार को दोपहर बाद लाल निशान 92.73 मीटर को पार गया था। शाम छह बजे तक सरयू के जलस्तर में लगातार वृद्धि होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान जलस्तर 92.82 मीटर तक पहुंचने के बाद गिरने लगा। सोमवार को दोपहर बाद जलस्तर सात सेमी. घटने के साथ 92.75 मीटर पर स्थिर हो गया। दूसरी ओर उफनाई सरयू से अयोध्या-बिल्हरघाट तटबंध के कछार में कटान शुरू हो गई है।

मडना के मांझा बलूईया में सोमवार को शत्रुघन निषाद, राम शंकर निषाद ,गोजई , राम प्यारे, बबलू निषाद के आवासीय घर नदी में समा गए है। कटान के कारण मडना बलुईया निवासी अरविंद कुमार यादव, अनूप कुमार यादव अरुण यादव, रजवंत सिंह, विजय कुमार यादव, हनुमान सिंह, भानु प्रताप सिंह समेत दर्जनों लोगों की सैकड़ों बीघा खेत फसल सहित नदी में समा गए है।

इन लोगों ने गांव में ही ऊंचे स्थान पर फूस का घर बनाकर आसरा लिया है। कटान की सूचना मिलते ही तहसीलदार सदर मनोज कुमार सिंह कानूनगो राकेश सिंह व ग्राम प्रधान मुडाडिहा तेज बहादुर निषाद के साथ बाढ़ क्षेत्र का जायजा लिया।


उन्होंने लेखपालों को आदेश दिया कि बाढ़ बढ़ने की स्थिति में नाव तैयार रखी जाएं। जिससे बाढ़ पीड़ितों को शीघ्र बाहर निकाला जा सके। साथ ही लेखपाल गांव में ही कैंप कर पल-पल की सूचना दें, जिससे बाढ़ पीड़ितों के हित में तुरंत उपाय किए जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed