{"_id":"5b58b3b24f1c1ba61f8b528a","slug":"171532539826-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"23 लाख के लाभ का बजट ध्वनिमत से पारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
23 लाख के लाभ का बजट ध्वनिमत से पारित
Updated Wed, 25 Jul 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
23 लाख के लाभ का बजट ध्वनिमत से पारित
फैजाबाद। बार एसोसिएशन के वर्ष 2018 के आय व्यय का बजट बुधवार को हुई बैठक में ध्वनिमत से पारित कर दिया गया। यह बजट 23 लाख के लाभ का रहा। बार मंत्री ने बताया कि साल भर में 26 लोगों को इमरजेंसी मेंबर रिलीफ फंड, चार मामलों में स्पेशल मेंबर रिलीफ फंड, 42 अधिवक्ताओं को कन्याधन तथा मेंबर रिलीफ फंड के तहत 15 लोगों को लाभ दिया गया। बार का कुल व्यय 81 लाख 33 हजार व आय एक करोड़ चार लाख 48 हजार रही। इस तरीके से 23 लाख 14 हजार 658 रुपये का लाभ बजट पारित हुआ। साल भर में नरेंद्रदव सभागार के बरामदे के ऊपर अधिवक्ता शेड निर्माण, अस्पताल खोलवाना, शौचालय के लिए तीन लाख व सायकिल स्टैंड बनवाए जाने के लिए 19. 5 लाख जिलाधिकारी की तरफ से लाया जाना इस कार्यकारिणी की कामयाबी रही।