{"_id":"5aafefd44f1c1bc4758b6410","slug":"171521479636-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेस में परोसा जाता घटिया क्वालिटी का भोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेस में परोसा जाता घटिया क्वालिटी का भोजन
Updated Mon, 19 Mar 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंद पड़ा आरओ और वॉटर कूलर भी खराब
कुमारगंज(फैजाबाद)। नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के बदहाल छात्रावासों की हालत सुधरने का नाम नहीं ले रही है इसके पीछे जिम्मेदारों की लापरवाही साफ दिखती है जिसका खामियाजा छात्रों को भुगतना पड़ रहा है।
एनडी विवि का गंगा छात्रावास सबसे पुराना है लेकिन वर्षों से मेंटेनेंस के नाम पर यहां कुछ नहीं हुआ जबकि छात्रों से मेंटेनेंस चार्ज प्रति महीने लिया जाता है। छात्रावास के राम सिंह यादव व सत्यप्रकाश कहते हैं कि यहां लगा एकमात्र आरओ खराब पड़ा है औरे वॉटर कूलर भी खस्ताहाल है। छात्र संजीव शर्मा व महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि हम लोगों को अपने शोध पत्र समय से ऑनलाइन करने होते हैं लेकिन छात्रावास में वाई-फाई की सुविधा तक नहीं है। प्रदीप कुमार व अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि प्रसाधन चोक हैं तो बाथरूम की टोटी खराब होने से छात्रों को ऊपर खुले में नहाना पड़ता है। छत के ऊपर बनी सीमेंटेड टंकी भी खुली हुई है।
छात्रों का कहना है कि हॉस्टल के बाहर लगा इंडिया मार्का टू हैंडपंप कई महीनों से खराब पड़ा है। मेस में गंदगी के बीच भोजन बनाया जाता है। छात्रों का आरोप है कि मेस में डाइट चार्ज लगभग 50 रुपये पर डाइट के हिसाब से लिया जाता है। देवराज, अजीत कुमार, पुष्पेंद्र कुमार और अविनाश सिंह ने बताया कि भोजन की गुणवत्ता बेहद खराब होती है व इसकी शिकायत न तो मैनेजर और न ही वार्डन सुनने के लिए तैयार हैं। वहीं मेस के कर्मचारियों का बर्ताव बेहद खराब है। छात्रावास की विद्युत सप्लाई भी दुरुस्त नहीं है। स्ट्रीट लाइट भी रात में नहीं जलती। आएदिन जहरीले जीव-जंतु निकलते रहते हैं।
विज्ञापन
अभी हाल में ही इस छात्रावास के वार्डन का पदभार संभाला है। मेंटेनेंस के लिए आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। शीघ्र ही छात्रों की समस्याएं दूर कर दी जाएंगी।-डॉ.सी एन राम, वार्डन, गंगा छात्रावास