फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   चलती ट्रेन में चढ़ते समय गिरी बुजुर्ग महिला ट्रेन से कटी

चलती ट्रेन में चढ़ते समय गिरी बुजुर्ग महिला ट्रेन से कटी

Sat, 09 Dec 2017 11:01 PM IST
Updated Sat, 09 Dec 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
चलती ट्रेन में चढ़ते समय गिरी बुजुर्ग महिला ट्रेन से कटी
फैजाबाद। नगर के रेलवे स्टेशन पर शनिवार शाम चलती ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में एक बुजुर्ग महिला ट्रेन के नीचे आ गई। उसकी कटकर मौत हो गई। महिला पति के साथ दुर्ग एक्सप्रेस से बिलासपुर जा रही थी।
विज्ञापन


शनिवार शाम करीब 3:30 बजे गोरखपुर से नौतनवां जाने वाली दुर्ग एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर-3 से रवाना हुई। इस दौरान ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रही अतरौलिया आजमगढ़ की रहने वाली राजेश्वरी देवी (72) पत्नी विजय बहादुर सिंह गिर गई और ट्रेन के नीचे आ गई।
विज्ञापन


इससे उसके शरीर के तीन टुकड़े हो गए। वृद्धा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतका के पति ने बताया कि उन्हें ट्रेन से बिलासपुर जाना था, उनके पहुंचते ही ट्रेन चल दी और उसमें चढ़ने के चक्कर में पत्नी ट्रेन के नीचे आ गई। जीआरपी प्रभारी दिनेश शर्मा ने बताया कि शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed