फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   सात करोड़ में चमकेगा सांसद आदर्श गांव अंजना

सात करोड़ में चमकेगा सांसद आदर्श गांव अंजना

Fri, 15 Sep 2017 12:48 AM IST
Updated Fri, 15 Sep 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
सात करोड़ में चमकेगा सांसद आदर्श गांव अंजना
भाजपा सांसद लल्लू सिंह ने गोद लिया है गांव
विज्ञापन

फैजाबाद। सांसद आदर्श गांव अंजना की कार्ययोजना को अब मूर्तरूप दिया गया है। इस गांव में कुल सात करोड़ रुपये खर्च कर बुनियादी सुविधाएं चमकानी हैं, जबकि राज्यसभा सांसद विनय कटियार द्वारा गोद लिए गए कुशमाहा गांव की कार्ययोजना अभी प्रक्रिया में है।

जिले में दो सांसद आदर्श गांवों का चयन किया गया है। अंजना गांव का चयन लोकसभा सदस्य लल्लू सिंह ने किया है तो कुशमाहा गांव का चयन राज्यसभा सदस्य विनय कटियार ने किया है। सांसदों की मौजूदगी में गांव के विकास कार्यों का खाका खींचने के लिए जिले के अफसरों की बैठक हो चुकी है।
विज्ञापन


अंजना का चयन और बैठक पहले होने के कारण उसकी कार्ययोजना भी तैयार हो गई है जबकि कुशमाहा की कार्ययोजना तैयार की जा रही है। सांसद गांव अंजना के विकास के लिए सामान्य कार्यों को छोड़कर सात करोड़ रुपये से ज्यादा की कार्ययोजना तैयार की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें लगभग पौने चार करोड़ रुपये गांव के विभिन्न मजरों के सात संपर्क मार्गों पर खर्च करने का प्रस्ताव है। हालांकि अभी इसका आवंटन नहीं हुआ है। पेयजल व्यवस्था पर 2.16 करोड़ रुपये खर्च होंगे। विद्युतीकरण पर 49.15 लाख रुपये खर्च होंगे।

इसके अलावा स्वयं सहायता समूहों के जरिए स्वरोजगार पर 0.45 लाख, एक आंगनबाड़ी कें द्र पर 8.06 लाख, बोरिंग पर 0.73 लाख, शिक्षा पर 9.37 लाख, स्कूल फर्नीचर पर एक लाख, मनरेगा से रोजगार पर 12.62 लाख, तालाब खुदाई पर 3.98 लाख, वृद्धा पेंशन पर 1.63 लाख, मुख्यमंत्री पेंशन पर 4.20 लाख, सब्जियों की खेती को बढ़ावा देने पर 2.32 लाख रुपये खर्च करने का प्रस्ताव है।


जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक एके मिश्र ने बताया कि, अंजना गांव की कार्ययोजना के मुताबिक विकास कार्य शुरू कराए गए हैं। जबकि दूसरे गांव कुशमाहा की कार्ययोजना जल्द तैयार होने के बाद कार्रवाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed