{"_id":"59b6d7314f1c1b32698b45dc","slug":"171505154865-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौचालय निर्माण में लापरवाही पर कार्रवाई का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौचालय निर्माण में लापरवाही पर कार्रवाई का निर्देश
Updated Tue, 12 Sep 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम ने अफसरों के साथ की ओडीएफ की समीक्षा
फैजाबाद। डीएम अनिल कुमार ने सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत खुले में शौच मुक्ति कार्यक्रम की समीक्षा की। शौचालयों के निर्माण में लापरवाही पर कार्रवाई का निर्देश दिया।
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में डीएम ने ब्लॉक वार ओडीएफ में फिसड्डी गांवों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने शौचालयों के निर्माण की प्रगति धीमी होने पर कार्रवाई के लिए कहा।
उन्होंने 50 साल से ज्यादा उम्र वाले ऐसे सचिवों की स्क्रीनिंग सूची तैयार करने के लिए कहा। नए सचिवों को शौचालय निर्माण में लापरवाही पर बर्खास्तगी तक की कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन
ऐसे भी प्रकरण सामने आए जिनमें रकम का आवंटन होने के बाद इसे निकाल लिया गया मगर शौचालय निर्माण नहीं कराया गया। उन्होंने ऐेसे मामलों में रिपोर्ट दर्ज कराने का निर्देश दिया।
कार्यक्रम में सहयोग न करने वाले प्रधानों के खिलाफ भी नियमों के अनुसार कार्रवाई की बात कही गई। डीएम ने ग्राम सचिवों को सात दिन के अंदर प्रगति सुधारने के लिए कहा है।
ऐसा न होने पर कार्रवाई होगी। डीपीआरओ सभाजीत पांडेय ने बताया कि जिलाधिकारी ने सचिवों की स्क्रीनिंग, कार्रवाई के साथ ग्राम पंचायतों की समीक्षा में खराब प्रगति पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
बैठक में सीडीओ रवीश गुप्त, डीडीओ हवलदार सिंह, खंड विकास अधिकारी, सहायक खंड विकास अधिकारी मौजूद रहे।