फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   बारिश से कई इलाकों में जलभराव, नाले चोक

बारिश से कई इलाकों में जलभराव, नाले चोक

Fri, 07 Jul 2017 11:03 PM IST
Updated Fri, 07 Jul 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
बारिश से कई इलाकों में जलभराव, नाले चोक
बारिश से कई इलाकों में जलभराव, नाले चोक
विज्ञापन

फैजाबाद। पिछले तीन दिन से लगातार हो रही मानसूनी बारिश ने तापमान में आई नमी से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत जरूर मिली लेकिन सरकारी दफ्तरों से लेकर शहर के कई इलाकों में हुए जलभराव से लोगों को अनेक समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। मुख्य मार्गों व कालोनियों में घुटने तक पानी भर जाने से जनजीवन नारकीय हो गया है।
शुक्रवार को भी रूक-रूक कर दिन भर बरसात होती रही। इसके चलते लखनऊ से फैजाबाद प्रवेश करने के मुख्य मार्ग पर सहादतगंज के निकट जलभराव हो जाने से स्कूली छात्र-छात्राओं, राहगीरों व स्थानीय निवासियों को अनेक संकटों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सिविल लाइन स्थित रोडवेज बरसात के पानी से लबालब हो गया। नाला चोक होने की वजह से यहां यह समस्या प्राय: बनी रहती है। हल्की सी बरसात में ही यह परिसर जलमग्न हो जाता है। जलभराव से यात्रियों को बसों में बैठने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, फैजाबाद-लखनऊ राजमार्ग से कौशलपुरी कालोनी प्रवेश मार्ग पर जलभराव से राहगीरों को अनेक दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। शहर के वीआईपी क्षेत्र में यह मार्ग बदहाली की गिरफ्त में है। मार्ग पर जगह-जगह बने गड्ढों में जलभराव से राहगीर इसमें गिरकर चोटहिल हो रहे हैं।
इसी तरह पुलिस लाइन प्रांगण भी जलनिकासी की व्यवस्था न होने से जलमग्न हो गया है। ठहरे पानी में मच्छरों के पनपने का भी खतरा है, जिसकी वजह से कॉलोनीवासियों व कर्मचारियों को संक्रामक रोगों का खतरा भी बना हुआ है।
अधिकतम तापमान 30.5 व न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि अधिकतम आर्र्दता 92 व न्यूनतम 79 रही। नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में 20-25 मिलीमीटर वर्षा का कयास लगा रहा है।

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि अभी मौसम साफ होने का आसार नहीं दिख रहा है। मध्यम से तेज वर्षा जारी रहेगी। गांवों में तो यह बरसात नाकाफी साबित हो रही है, खेतों में पानी दिखाई ही नहीं पड़ रहा है, लेकिन शहरी क्षेत्रों में कई मोहल्ले व मुख्य मार्ग जलमग्न हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed