{"_id":"593d7c304f1c1b84398b45d6","slug":"171497201712-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद, मां-बेटी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद, मां-बेटी घायल
Updated Sun, 11 Jun 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमीन कब्जाने के विरोध पर मां-बेटी को पीटा
तारुन। बंजर भूमि पर कब्जे को लेकर शनिवार रात दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें मां-बेटी घायल हो गईं। जानकारी होने पर पुलिस दोनों पक्षों को थाने बुलाकर पंचायत कर रही है। मामला तारुन थाना क्षेत्र के फतेहपुर कमासिन मजरे इच्छई तिवारी के पूरा का है।
गांव में जितेंद्र कुमार यादव व बाबूराम वर्मा के घर के पास बंजर की कीमती भूमि है। बताते हैं कि दोनों पक्ष उक्त भूमि पर कब्जा करना चाहते हैं। शनिवार रात जितेंद्र यादव डेढ़ दर्जन बाहरी व्यक्तियों व जेसीबी मशीन के साथ बंजर भूमि पर स्थित बांस कोठ उखड़वाकर कब्जा करने लगे। इसकी जानकारी होने पर बाबूराम वर्मा की पत्नी झिनका देवी व बेटी रुक्मिणी मौके पर पहुंचीं और कब्जा रोकने का प्रयास करने लगीं। इस पर जितेंद्र यादव, सुरेंद्र यादव, राकेश यादव व अनिल यादव ने मां-बेटी पर हमला कर दिया। पीड़ित मां-बेटी ने इसकी सूचना यूपी-100 को दी। इस पर पुलिस टीम हूटर बजाती हुई पहुंची तो जमीन कब्जा कर रहे लोग जेसीबी मशीन के साथ भाग गए। रविवार को झिनका देवी ने थाने जाकर चारों लोगों के खिलाफ तहरीर दी। उधर, जितेंद्र यादव ने भी झिनका देवी के पक्ष के लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। थाना प्रभारी बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों को अभिलेखों के साथ बुलाया है। छानबीन कर उचित कार्रवाई की जाएगी।