फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   बेगम अख्तर पर फिल्म बनाएंगे इकबाल दुर्रानी

बेगम अख्तर पर फिल्म बनाएंगे इकबाल दुर्रानी

Fri, 10 Aug 2018 11:16 PM IST
Updated Fri, 10 Aug 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
बेगम अख्तर पर फिल्म बनाएंगे इकबाल दुर्रानी
फैजाबाद। अवध विश्वविद्यालय के संतकबीर सभागार में चल रहे ‘आवाम का सिनेमा’ फिल्म समारोह के दूसरे दिन मल्लिका-ए-गजल बेगम अख्तर पर मशहूर फिल्म डायरेक्टर व लेखक इकबाल दुर्रानी ने फिल्म बनाने की घोषणा की है।
विज्ञापन


उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जल्द ही इस पर कार्य शुरू करेंगे। फिल्म के ट्रेलर लॉंच होने के बाद उन्होंने यह घोषणा की। उन्होंने इसके दस्तावेज अवाम के सिनेमा से जल्द उपलब्ध कराने को कहा है। साथ ही कार्यक्रम में शहीद अशफाक उल्ला खां पर बनी फिल्म अशफाक की भी रिलीजिंग की गई
विज्ञापन


इससे पूर्व कार्यक्रम के प्रथम सत्र में देशभक्ति गीतों पर रंगारंग प्रस्तुतियों का दौर चला। 12वें अयोध्या फिल्म फेस्टिवल के आयोजन में जलियांवाला बाग बर्बर हत्याकांड को शताब्दी वर्ष को समर्पित किया गया है। इसके बाद फिल्मों के प्रदर्शन का दौर चला। इ
विज्ञापन
विज्ञापन


स कड़ी में सिनेमा और सरोकार पर परिचर्चा हुई। जिसमें बोलते हुए प्रसिद्ध दस्तावेजी फिल्ममेकर और लेखक डॉ. राजीव श्रीवास्तव ने कहा कि सरोकारी सिनेमा को अवाम के हित को प्राथमिकता देनी होगी तभी स्वस्थ मानसिकता का समाज निर्मित होगा। वक्ताओं ने सिनेमा में समाज की पीड़ा को उकेरने पर जोर दिया ताकि समाज मे सार्थक परिवर्तन में फिल्मकार अपनी भूमिका का सार्थक निर्वाह कर सकें।


सोशल मीडिया बदलाव का औजार पर बोलते हुए लब्ध नाटककार व फिल्मकार संजीबा ने कहा कि अब मुख्यधारा का मीडिया भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के महत्व को पहचान रहा है। सेंसरशिप के दौर में सोशल मीडिया पर वायरल चीजें भी समाचार बन रही हैं। इस अवसर पर सैय्यद आबिद हुसैन भी मौजूद रहे, जिन्होंने सोशल मीडिया के मार्फत विदेशों में फंसे भारतीयों को घर वापसी की राह प्रशस्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed