{"_id":"5b5e017c4f1c1b3b5a8b7b1e","slug":"161532887420-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिमझिम बारिश से मौसम हुआ सुहावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिमझिम बारिश से मौसम हुआ सुहावना
Updated Mon, 30 Jul 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
रिमझिम बारिश से मौसम हुआ सुहावना
फैजाबाद। बादलों की आवाजाही के बीच रविवार सुबह से ही शुरू हुई रिमझिम बरसात से मौसम सुहावना हो गया। लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। किसानों ने भी बची हुई धान की रोपाई तेज कर दी। नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्रा ने बताया कि अगले चौबीस घंटे में मध्यम से तेज बारिश की आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार सर्वाधिक बरसात कुमारगंज इलाके में 84 मिमी. दर्ज की गई है। शाहगंज में 26 मिमी., सोहावल में 40.6 मिमी. बरसात दर्ज की गई है। नसरतपुर के किसान भरत कुमार मौर्य ने बताया कि धान की रोपाई का सीजन जाने को है। ऐसे में यह बरसात काफी कारगर साबित होगी।