{"_id":"5b5e016f4f1c1b49748b79b6","slug":"161532887407-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकला प्रतियोगिता में दिव्यांगों ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकला प्रतियोगिता में दिव्यांगों ने दिखाई प्रतिभा
Updated Sun, 29 Jul 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
दिव्यांगों ने चित्रकला में दिखाई प्रतिभा
अयोध्या। अंतरराष्ट्रीय रामकथा संग्रहालय में शैक्षिक कार्यक्रमों के अंतर्गत दिव्यांगों के लिए आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के 59 दिव्यांगों ने प्रतिभाग किया।
जूनियर ग्रुप में मंदबुद्धि एवं मूकबधिर विद्यालय अयोध्या की प्रिया यादव को प्रथम, वाणी विकलांग सेवा संस्थान की नंदिनी वर्मा को द्वितीय तथा मंदबुद्धि एवं मूकबधिर विद्यालय के गौरव कुमार को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। सीनियर वर्ग में मंदबुद्धि एवं मूकबधिर विद्यालय की अंकिता यादव को प्रथम, वाणी विकलांग सेवा संस्थान की लक्ष्मी वर्मा को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। नंदलाल पांडेय की अध्यक्षता में गठित निर्णायक मंडल द्वारा विजेताओं को पुरस्कार के लिए चयनित किया गया। इस अवसर पर रामकथा संग्रहालय के उपनिदेशक येागेश कुमार, डॉ. रानी अवस्थी, पल्लवी शुक्ला, मानस तिवारी, राघवेंद्र अवस्थी, शरद तिवारी सहित अन्य उपस्थित रहे।