फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   नवरात्र के दूसरे दिन हुई मां ब्रम्हचारिणी की पूजा-अर्चना

नवरात्र के दूसरे दिन हुई मां ब्रम्हचारिणी की पूजा-अर्चना

Mon, 19 Mar 2018 10:43 PM IST
Updated Mon, 19 Mar 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
नवरात्र के दूसरे दिन हुई मां ब्रम्हचारिणी की पूजा-अर्चना
मां ब्रह्मचारिणी के सामने झुकाया सिर
विज्ञापन

फैजाबाद। चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन श्रद्धालुओं ने मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना की। सुबह से ही देवी मंदिरों में भक्तों का मेला लगा रहा। माता की एक झलक पाने के लिए श्रद्धालु लंबी लंबी लाइनों में लगकर घंटों इंतजार करते दिखे। मंदिर परिसर ब्रह्मचारिणी नमो नम: के मंत्रों से गूंजते रहे। बता दें कि मां ब्रह्मचारिणी को वेद, तप, ज्ञान व विद्या की अधिष्ठात्री माना जाता है।
फैजाबाद शहर के बड़ी देवकाली के अलावा पाटेश्वरी मंदिर, शीतला माता मंदिर, चौक स्थित हट्ठी महारानी व अन्नपूर्णा देवी का मंदिर, गुप्तार घाट का मणि माता का मंदिर, जालपा नाले के निकट स्थित जालपा देवी मंदिर, अयोध्या में छोटी देवकाली मंदिर, मुबारकगंज का सिद्धपीठ व मवई के कामाख्या देवी के मंदिरों पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
विज्ञापन

बड़ी देवकाली मंदिर के पुजारी सुनील पाठक ने बताया कि नौ दिन तक मां के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाएगी। इसके साथ ही मंदिर परिसर में दुर्गा सप्तशती पाठ के अलावा विभिन्न अनुष्ठान किए जा रहे हैं। वहीं अयोध्या के छोटी देवकाली मंदिर के पुजारी अजय द्विवेदी ने बताया कि महाआरती में दोनों समय श्रद्धालुओं की भारी भीड़ हो रही है। शक्तिपीठ मां हट्ठी महारानी मंदिर पर भी सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ रही। मंदिर सेवा समिति के प्रवक्ता केशव बिगुलर ने बताया कि सप्तमी के दिन मां के दरबार में पूर्णांहुति यज्ञ रात्रि 10 बजे प्रारंभ किया जाएगा। जो पूरी रात चलेगा। वहीं मां के दरबार में श्रद्धालुआें के लिए 25 मार्च को एक विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed