{"_id":"5a8860544f1c1bf17b8b7c95","slug":"161518886996-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा देकर लौट रहे छात्र की हादसे में मौत, दूसरा गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा देकर लौट रहे छात्र की हादसे में मौत, दूसरा गंभीर
Updated Sat, 17 Feb 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परीक्षा देकर लौट रहे छात्र की हादसे में मौत, दूसरा गंभीर
- खजुरहट-मिल्कीपुर मार्ग पर हुआ हादसा, हेलमेट नहीं लगाया था
अमर उजाला ब्यूरो
कोछा बाजार। हाईस्कूल की परीक्षा देकर बाइक से घर लौट रहे दो छात्र सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर भेजवाया गया। हालत गंभीर होने से चिकित्सक सतीश चंद्रा ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान एक छात्र की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है। बाइक चालक व पीछे बैठे छात्र ने हेलमेट नहीं लगाया था।
हादसा शनिवार सुबह करीब 11 बजे खजुरहट-मिल्कीपुर मार्ग पर कोछा बाजार के समीप हुआ। बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के बनकट निवासी 15 वर्षीय राजवीर यादव तथा 15 वर्षीय उग्रसेन एक बाइक से केकेएडी इंटर कॉलेज मजरुद्दीनपुर में शनिवार की सुबह प्रथम पाली की परीक्षा देकर घर लौट रहे थे। कोछा बाजार के समीप एक वाहन को साइड देने के चक्कर में छात्र की बाइक सड़क पर अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में बाइक सवार दोनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रधान पति संतोष गौड़ ने बताया कि गंभीर रूप से घायल राजवीर यादव की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई तथा उग्रसेन यादव की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक छात्र राजवीर यादव अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। उसकी दो बड़ी बहनें है। प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश मिश्र ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है और न ही अस्पताल से सूचना मेमो मिला है।