{"_id":"59cd2b0c4f1c1bec538b4e05","slug":"161506618124-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुदौली में जलेगा 31 फीट ऊंचा रावण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुदौली में जलेगा 31 फीट ऊंचा रावण
Updated Thu, 28 Sep 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैजाबाद। भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या समेत फैजाबाद जिले में 98 जगहों पर विजयदशमी यानी दशहरे का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है।
धर्मनगरी में दशहरा मेला तो नहीं लगता, लेकिन शहर में दो जगह आयोजित रामलीला में सिर्फ राजेंद्र निवास की रामलीला में प्रतीकात्मक रूप से रावण दहन किया जाता है।
इस बार रुदौली में दशहरे का मेला आकर्षण का केंद्र होगा। यहां 31 फीट ऊंचे रावण, मेघनाथ व कुंभकर्ण के पुतले का दहन किया जाएगा।
फैजाबाद शहर में चौक के रामलीला मैदान व फतेहगंज पर रावण दहन आकर्षण का केंद्र होता है। हैदरगंज, साहबगंज, कोठापार्चा पर भी रावण दहन किया जाता है। इनमें से चौक में रावण, मेघनाथ व कुंभकर्ण का पुतला तो फतेहगंज में सिर्फ रावण के पुतले का दहन किया जाता है।
रुदौली में दशहरा मेला कमेटी के प्रबंधक मृदुल मनोहर अग्रवाल ने बताया कि यहां पर शनिवार को शाम चार बजे जुलूस निकलेगा, जो पांच किमी दूर करीमपुर मैदान पर पहुंचेगा। वहां 31 फीट ऊंचे रावण, मेघनाथ व कुंभकर्ण के पुतले का दहन किया जाएगा।
विज्ञापन
बारून बाजार में विजयादशमी के दिन मैदान में एक बृहद मेले का आयोजन किया जाता है। ग्राम प्रधान हरी ने बताया कि मेले में रावण की 11 फीट ऊंचे पुतले का दहन किया जाता है।
कुरावन गांव में भी 16 फीट ऊंचे रावण का दहन किया जाता है। फतेहगंज में रामलीला महोत्सव कमेटी के महामंत्री सुरेश मित्तल ने बताया कि इस बार 20 फीट ऊंचे रावण का दहन किया जाएगा।
चौक में रावण दहन होता आकर्षक
शहर के चौक स्थित रामलीला मैदान पर दशहरा मेले के दौरान भारी संख्या में भीड़ जुटती है। यहां पर रावण, मेघनाथ व कुंभकर्ण के पुतले को जलाया जाता है।
श्रीराम जानकी रामलीला कमेटी के अध्यक्ष विष्णु कुमार बताते हैं कि इस बार तीनों पुतले करीब 22 फीट ऊंचे होंगे। अधर्म पर धर्म की जीत के इस त्योहार पर रावण दहन शनिवार शाम पांच बजे किया जाएगा।
तोरेमाफी में हर साल बदलती पुतले की ऊंचाई
बीकापुर के तोरेमाफी दराबगंज के रामलीला मैदान पर 20 फीट ऊंचे रावण का दहन किया जाएगा। समिति के सदस्य चंद्रशेखर कौशल, राधे रमन सैनी आदि ने बताया कि प्रति वर्ष रावण के पुतले की ऊंचाई अलग-अलग होती है। क्षेत्र के चौरे बाजार, हैदरगंज व कोछा बाजार में भी दशहरे मेले का आयोजन होगा।