{"_id":"59b97a1d4f1c1b21688b4637","slug":"161505327645-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उदासीन आश्रम में गुरूपर्व की धूम, जुटे दिग्गज संत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उदासीन आश्रम में गुरूपर्व की धूम, जुटे दिग्गज संत
Updated Thu, 14 Sep 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाधिस्थ संतों की स्मृति में हो रहे विविध आयोजन
अयोध्या। सिद्ध महापुरुषों की तपोस्थली उदासीन संगत ऋषि आश्रम रानोपाली अयोध्या में समाधिस्थ महापुरुषों की पुण्यस्मृति में चल रहे धार्मिक अनुष्ठानों के बीच गुरु पर्व महोत्सव में बुधवार को संतों का भंडारा हुआ। 14 सितंबर को श्रीरामचरितमानस का अखंड पाठ व 15 सितंबर को धर्मध्वजा पूजन के साथ समाधिस्थ महापुरुषों का पूजन-अर्चन कर श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।
आश्रम के महंत डॉ. भरतदास ने बताया कि, आश्रम के समाधिस्थ महापुरुष महंत संगतबख्श, महंत माधव राम, महंत बाबा नारायण राम, महंत केशवराम, महंत गोपालदास व महंत दामोदर दास की पावन स्मृति में गुरु पर्व महोत्सव सात सितंबर से मनाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को संतों का भंडारा संपन्न हुआ।
14 सितंबर को श्रीरामचरितमानस का अखंड पाठ व 15 सितंबर को धर्मध्वजा पूजन के साथ समाधिस्थ महापुरुषों का पूजन-अर्चन कर श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। गुरु पर्व का समापन 17 सितंबर को आयाराम अखाड़ा स्वर्गद्वार में प्रसाद वितरण के साथ होगा।
विज्ञापन
बुधवार को न्यास अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास ने भी समाधिस्थल महापुरुषों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि, रानोपाली आश्रम सिद्ध संतों की तपोभूमि है, ये आश्रम अयोध्या को गौरवान्वित करता है।
इस दौरान बिंदुगाद्याचार्य स्वामी देवेंद्रप्रसादाचार्य, निर्वाणी अनी के महंत धर्मदास, महंत सुरेश दास, महंत रामशरण दास, महंत जन्मेजय शरण, महंत माधवानंद आदि साधु-संतों के साथ बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहे।