फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   अवधपुरी में बही कजरी गीतों की बयार

अवधपुरी में बही कजरी गीतों की बयार

Sat, 29 Jul 2017 11:47 PM IST
Updated Sat, 29 Jul 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
अवधपुरी में बही कजरी गीतों की बयार
संस्कृति विभाग के दो दिवसीय सावन झूला उत्सव का शुभारंभ
विज्ञापन

अयोध्या। संस्कृति विभाग के तत्वाधान में आयोजित दो दिवसीय सावन झूला उत्सव का शुभारंभ हनुमान बाग स्थित हनुमत सत्संग भवन में मंडलायुक्त मनोज मिश्र ने किया। उन्हाेंने कहा कि ऐसे आयोजनों से हमें अपनी सांस्कृतिक विरासत को नजदीक से जानने-पहचानने का अवसर मिलता है।

इस दौरान सावन गीतों के कार्यक्रम की शुरुआत प्रसिद्ध अवधी लोक गायिका वंदना मिश्रा के जगदंबा घर मां दियना बार अली हो..गीत से हुआ। वंदना ने अवधी कजरी, अरे रामा सावन मा घनघोर बदरिया छाई रे हारी से अपनी सधी गायिकी का एहसास कराया।
विज्ञापन


मंच पर दूसरी प्रस्तुति लेकर फैजाबाद की सुरभि पाल आईं, जिन्होंने ..अरे रामा भादौ रैन अंधियारी बदरिया छाई रे हारी, राधे झुलन पधारो झुकि आये बदरा जैसी अनेक रसात्मक प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं की वाहवाही लूटी। बनारस की ममता शर्मा ने अपनी राग में बनारसी बानगी को भरपूर पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंत में फैजाबाद के शीतला वर्मा के दल ने फरुवाही नृत्य के माध्यम से कजरी, विवाह, झूला गीत आदि पर मनोहारी नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। अतिथियों का स्वागत डॉ. लवकुश द्विवेदी संस्कृति विभाग तथा मंच संचालन देशदीपक मिश्र ने किया। इस अवसर पर संत-महंत समेत सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed